33 C
Lucknow
Wednesday, September 24, 2025

एटा में जमीनी विवाद में चली गोलियां, एक की हालत गंभीर

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले में जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पहले लाठी-डंडे चले, इसके बाद हथियार निकल आए। फायरिंग (firing) में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें-एटा मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी से गायब एनेथीसिया डॉक्टर, गर्भवती को करना पड़ा रेफर

पूरा मामला एटा (Etah) के थाना सकीट क्षेत्र के बहलोलपुर गांव का है। यहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। देखते ही देखते गोलियां चल गई। इस फायरिंग (firing) में एक व्यक्ति को गोली लग गयी और दूसरा व्यक्ति मारपीट में घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दफेदार सिंह के खेत में जबरन दबंगई से एक पक्ष मिट्टी खोदने को लेकर विवाद हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम बाहलोलपुर निवासी दफेदार पुत्र दयाराम सिंह व मुनेन्द्र पुत्र नाहर सिंह दो पक्षो में जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडे चले। इस दौरान फायरिंग (firing) भी हुई। दफेदार नाम के व्यक्ति को गोली लग गई। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

साथ ही लाठी डंडा चलने में आकाश कुमार पुत्र दफेदार व मुनेन्द्र पुत्र नाहर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज (Etah Medical College) में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

(रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #crime

RELATED ARTICLE

close button