महाराष्ट्र। महाराष्ट्र (Maharashtra) में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) ने एक विवादित बयान दिया है, जिसके बाद वो मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। अबू आजमी ने औरंगजेब (Aurangzeb) को एक उत्तम प्रशासक बताया है। अब उनके बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ गया है।
यह भी पढ़ें-अक्षरा सिंह के शो में बवाल; बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां
महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने सोमवार को मांग की है कि सपा विधायक अबू आजमी पर मुगल सम्राट औरंगजेब (Aurangzeb) की प्रशंसा करने के लिए देशद्रोह का आरोप लगाया है। एकनाथ शिंदे के बयान के बाद लोकसभा सांसद नरेश म्हस्के की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयास के आरोप में शिंदे के राजनीतिक गढ़ ठाणे में अबू आजमी (Abu Azmi) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बता दें कि अबू आजमी (Abu Azmi) महाराष्ट्र (Maharashtra) में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। सोमवार को उन्होंने कहा- “गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। औरंगज़ेब कोई क्रूर शासक नहीं थे। उन्होंने यहां तक दावा किया कि बनारस में जब एक पंडित की बच्ची के साथ उसके सिपहसालार ने बदतमीजी की करने की कोशिश की तो औरंगजेब ने उस सिपहसालार को दो हाथियों के बीच बंधवाकर मरवा डाला। बाद में उन पंडितों ने औरगंजेब के लिए मस्जिद बनाकर भेंट किया। वो अच्छे प्रशासक थे, जो उन्होंने किया वो सही किया। अगर कोई और राजा होता वो वो भी वही करता।”
महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अबू आजमी के बयान इस बयान के बाद काफी ज्यादा भड़क गए थे। उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज को जिसने 40 दिनों तक बंधक बनाकर मारा, वह उत्तम प्रशासक कैसे हो सकता है? जिसने अपनी मां और बहनों की इज्जत लूटी, वह औरंगजेब अबू आजमी (Abu Azmi) को कैसे प्यारा लग सकता है।
Tag: #nextindiatimes #AbuAzmi #Aurangzeb