एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर बिजनेस मैगजीन ‘फोर्ब्स’ ने हाल ही में दुनिया के अरबपतियों की अपनी एनुअल लिस्ट जारी की है। एक तरफ जहां बड़े निर्माता और रिकॉर्ड लेबल स्टूडियो इस चार्ट पर राज कर रहे हैं, तो वहीं एक ऐसी एक्ट्रेस ने अमीरी के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है, जिन्हें कभी फिल्मों में लीड रोल निभाने का मौका ही नहीं मिला।
यह भी पढ़ें-टॉम क्रूज का असली नाम जानते हैं आप? ये हैं अब तक के उनके खतरनाक स्टंट्स
मनोरंजन की दुनिया के अमीर एक्टर्स की इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम टीवी स्टार Kim Kardashian का है, जिनकी कुल नेटवर्थ 1.9 बिलियन डॉलर (लगभग 17,511 करोड़ रुपये) है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, किम ने यह संपत्ति अपने मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘द कार्दशियन सिस्टर्स’ और उनके शेपवियर ब्रांड ‘स्किम्स’ से बनाई है।

बता दें कि किम कार्दशियन मशहूर सेलिब्रिटी लॉयर रॉबर्ट कार्दशियन और क्रिस जेनर की बेटी हैं। वे एक जानी-मानी अमेरिकन सोशलाइट हैं। किम ने अपने शुरुआती दिनों में हॉलीवुड सोशलाइट पेरिस हिल्टन की पर्सनल असिस्टेंट और स्टाइलिस्ट के रूप में काम किया था। साल 2007 में किम तब अचानक दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई थीं, जब उनके एक्स-बॉयफ्रेंड रे जे के साथ उनका एक प्राइवेट वीडियो लीक हो गया था। इस विवाद ने उन्हें रातों-रात लाइमलाइट में ला दिया था।
भले ही किम आज एक बहुत बड़ी रियलिटी टीवी स्टार और बिजनेसवुमन हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ‘डीप इन द वैली’ और ‘एलीगेटर बूट्स’ जैसी लो-बजट फिल्मों में भी किस्मत आजमाई थी। हालांकि, फिल्मों में उनका सिक्का नहीं चल पाया और वे रियलिटी टीवी की दुनिया में लौट आईं। इंस्टाग्राम पर उनके 353 मिलियन (35.3 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वे अपने ब्यूटी ब्रांड ‘KKW’ और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को प्रमोट करती हैं।
Tag: #nextindiatimes #KimKardashian #Hollywood




