12.1 C
Lucknow
Thursday, January 16, 2025

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी उड़ाई, सात जवान शहीद

Print Friendly, PDF & Email

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर (Bijapur) में नक्सलियों (Naxalites) ने बड़ा हमला किया है। जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर ब्लास्ट किया गया। इसमें सात-आठ जवानों के शहीद होने की खबर है। यह घटना सोमवार को कुटरू इलाके में हुई। बस्तर आईजी ने वाहन (vehicle) उड़ाने की खबर की पुष्टि की है। मौके पर सुरक्षाबलों की एक टीम भेजी गई है।

यह भी पढ़ें-चीन में एक और खतरनाक वायरस की एंट्री, हाई अलर्ट पर भारत सरकार

बीजापुर (Bijapur) में हुए इस हमले ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। सोमवार को कुटरू इलाके में नक्सलियों (Naxalites) ने जवानों से भरे एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार वाहन पर IED ब्लास्ट किया गया। इस धमाके में जवान शहीद हो गए हैं। कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। बस्तर रेंज के IG ने इस घटना की पुष्टि की है।

यह घटना उस समय हुई जब जवान ऑपरेशन पर निकले थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि नक्सलियों (Naxalites) ने किस तरह से इस हमले को अंजाम दिया। लेकिन, इस घटना से सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले शनिवार को भी अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में DRG के एक जवान, प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए थे। वहीं मुठभेड़ के बाद सोमवार को एक और पुरुष नक्सली का शव मिला है।

वहीं सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों को मार गिराया था। बीते कुछ समय में यह जवानों पर बड़ा हमला है। मौके पर अन्य जगहों से जवानों की टीम पहुंच रही है। फिलहाल नक्सलियों (Naxalites) की पहचान की जा रही है। घटनास्थल से अब तक एके-47, सेल्फ लोडिंग रायफल व अन्य अत्याधुनिक हथियार बरामद किए जा चुके हैं।

Tag: #nextindiatimes #Naxalites #Bijapur

RELATED ARTICLE

close button