22 C
Lucknow
Wednesday, February 18, 2026

कहीं आपका कुकिंग ऑयल ही तो नहीं लिवर को पहुंचा रहा नुकसान? जानें सच्चाई

लाइफस्टाइल डेस्क। अक्सर हमारे किचन में सरसों, मूंगफली या सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल तड़के और तलने के लिए किया जाता है। भारतीय घरों में इनके बिना खाना अधूरा सा लगता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना इस्तेमाल होने वाले ये तेल आपके लिवर की सेहत पर भारी पड़ सकते हैं?

यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

हालिया रिसर्च बताते हैं कि इन तेलों (cooking oil) का ज्यादा और गलत इस्तेमाल लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। सीड ऑयल्स वे तेल हैं जो पौधों के बीजों से निकाले जाते हैं। इनमें मुख्य रूप से सरसों का तेल, सूरजमुखी, मूंगफली और सोयाबीन का तेल शामिल है। इनमें ओमेगा-6 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। हालांकि, यह शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब हमारे आहार में ओमेगा-3 के मुकाबले ओमेगा-6 की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

अक्सर हम कड़ाही में बचे हुए तेल को बार-बार गरम करके इस्तेमाल करते हैं, जो सबसे ज्यादा हानिकारक है। तेल को बार-बार ज्यादा तापमान पर गर्म करने से उसमें एल्डिहाइड जैसे जहरीले तत्व और ऑक्सीडाइज्ड फैट्स पैदा हो जाते हैं। अब क्योंकि लिवर शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है, इसलिए इन जहरीले तत्वों का सीधा बुरा असर लिवर की काम करने की क्षमता और उसकी संरचना पर पड़ता है।

बाहर मिलने वाले स्ट्रीट फूड और तले हुए स्नैक्स में अक्सर इसी तरह के रीयूज्ड तेल का इस्तेमाल होता है, जो लिवर में सूजन और मेटाबॉलिक गड़बड़ी पैदा कर सकता है। असली समस्या तेल को बार-बार गर्म करना है। अपने लिवर को सुरक्षित रखने के लिए तेल के इस्तेमाल में सावधानी बरतें, बाहर के तले-भुने खाने से बचें और दोबारा गर्म किए गए तेल का इस्तेमाल न करें।

Tag: #nextindiatimes #cookingoil #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button