28 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

भारत ने पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया, चमके ये खिलाड़ी

Print Friendly, PDF & Email

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो गया। पहला टी-20 मैच विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट से पहला टी-20 मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा का समर्थन करने पर ममता बनर्जी पर भड़के निशिकांत दुबे

इस मैच में जीत हासिल कर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सूर्यकुमार यादव की युवा ब्रिगेड ने भारतीय टीम की विश्व कप 2023 फाइनल में मिली हार का बदला लिया। रिंकू सिंह ने भारत की जीत में अंत में अहम योगदान दिया। जब भारत को आखिरी गेंद पर 1 रन की जरूरत थी, तब रिंकू सिंह ने सिक्स लगाया, लेकिन आखिरी गेंद नो बॉल रही और इसके साथ मैच फिनिश हुआ।

उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों क सामना करते हुए 80 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190 का रहा। वहीं, ईशान किशन ने 58 रन की पारी खेली। रिंकू सिंह के बल्ले से 22 रन निकले। रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी ओवर में जब एक गेंद पर भारत को जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी, तब रिंकू सिंह ने छक्का लगाया और ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंगलिश ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 50 गेंद पर 110 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और आठ छक्के लगाए। इंगलिश ने 220.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी भी की। स्मिथ ने 52 रन का पारी खेली। टिम डेविड ने नाबाद 19 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट 13 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद सात रन बनाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिए।

Tag: #nextindiatimes #T20 #Australia #cricket

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

 

RELATED ARTICLE

close button