13 C
Lucknow
Wednesday, February 18, 2026

एटा में अराजक तत्वों ने फिर से खंडित कर दी एक और मूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश

एटा। एटा (Etah) में पिछले दिनों मूर्ति (idol) खंडित करने का मामला अभी शांत हुआ ही था कि अब बीती शाम ऐसे ही एक और मामले ने जिले के माहौल को आक्रोशित बना दिया है। अब कुछ अराजक तत्वों ने शनिदेव (Shanidev) की मूर्ति को खंडित कर दिया है। इस मामले में FIR दर्ज हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-एटा मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी से गायब एनेथीसिया डॉक्टर, गर्भवती को करना पड़ा रेफर

पूरा मामला एटा (Etah) के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव दतेई का है। यहां अराजक तत्वों ने शनिवार के दिन शाम को शनिदेव की मूर्ति (Shanidev idol) को खंडित कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। ग्रामीणों ने तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभाला। ग्राम प्रधान पंकज ने थाना मिरहची में अज्ञात में FIR दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Etah जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। उधर अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति (idol) को खंडित करने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मंदिर के पास ही मुस्लिम समाज के लोग रहते हैं और ग्रामीणों ने गैर समुदाय के लोगों पर मूर्ति (idol) खंडित करने की आशंका जताई है।

अराजक तत्वों ने भगवान शनिदेव का सिर, हाथ, गदा को तोड़कर खंडित कर दिया है। इसकी जानकारी होते ही लोगों में गुस्सा है। सूचना पर CO सदर और थानाध्यक्ष मिरहची सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे सीओ से जल्द खुलासा कर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि Etah जिले में एक सप्ताह के भीतर दो अलग अलग जगह भगवान की प्रतिमाओं को खंडित करने के मामले सामने आ चुके हैं।

(रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #police #idol

RELATED ARTICLE

close button