सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में जिले में परिषदीय विद्यालयों में ‘स्कूल चलो अभियान’ चलाया गया। आज स्कूल चलो अभियान का विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही ने प्राथमिक विद्यालय चिल्लेदर्रा ग्रांट में विधिवत शुभारंभ किया। विधायक प्रतिनिधि ने विद्यालय पहुंचकर पहले मां सरस्वती की पूजा अर्चना की फिर बच्चों को तिलक लगाकर उन्हें स्कूल में प्रवेश कराया।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
इसके बाद विधायक प्रतिनिधि ने खुद बच्चों का नामांकन कर स्कूल चलो अभियान (School Chalo Abhiyan) का शुभारंभ करके बच्चों को पेंसिल, रबर, कापी दिया। विद्यालय परिवार और बच्चों के प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर खुद प्रभात फेरी में शामिल होकर बच्चों के साथ चले जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके, जिससे सभी लोग अपने अपने बच्चों को विद्यालय में नामांकन करा कर बच्चों के भविष्य को उज्जवल बना सके।

मीडिया से बात करते हुए विधायक प्रतिनिधि बोले कि स्कूल चलो अभियान का आज शुभारंभ हुआ है। इसके तहत नए बच्चों का नामांकन आज प्रारंभ हुआ है। आज प्रथम दिन है और प्रथम दिन ही दस बच्चों का नामांकन हुआ है। मैं उनके उज्वल भविष्य की कामना करता हूं और विद्यालय परिवार को बहुत बधाई देता हूँ कि आज स्कूल चलो अभियान के तहत आज प्रथम दिवस पर अपनी मेहनत और लगन से इन दस बच्चों का नामांकन कराया। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। विद्यायल परिवार को मै बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ नामांकन की प्रकिया निरंतर करते रहे।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #SchoolChaloAbhiyan #Siddharthnagar




