हेल्थ डेस्क। अधिक सोडियम वाले नमक (salt) का उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे लेकर चेताया है। इससे पहले भी संगठन ने गाइडलाइन जारी करके बताया था कि एक दिन में औसतन पांच ग्राम नमक ही खाना चाहिए। बता दें कि अधिक नमक खाना कई स्वास्थ्य (health) समस्याओं का कारण बनता है।
यह भी पढ़ें-Gadgets की स्क्रीन से निकली रेडिएशन त्वचा को कर रही डैमेज, ऐसे करें बचाव
नमक (salt) का ज्यादा सेवन हाई ब्लड प्रेशर (blood pressure), हार्ट डिजीज और किडनी की समस्याओं जैसे सेहत से जुड़े कई गंभीर खतरों का कारण बन सकता है। पैक्ड फूड आइटम्स, जैसे कि चिप्स, नूडल्स और अल्ट्रा प्रोसेस्ड मीट में अक्सर ज्यादा मात्रा में नमक होता है। ज्यादा नमक (salt) खाने से शरीर में कैल्शियम का लेवल घट सकता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ज्यादा नमक खाने से पेट की दीवारों पर दबाव पड़ता है, जो पेट में जलन, एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। ज्यादा नमक से आंतों में सूजन हो सकती है और आंतों के कामकाज में रुकावट आ सकती है, जिससे कब्ज और अन्य पाचन समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। जब शरीर में ज्यादा सोडियम होता है, तो उसे बाहर निकालने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है, जिससे डिहाइड्रेशन (dehydration) की समस्या हो सकती है।

नमक (salt) ज्यादा खाने से शरीर में पानी जमा होने की संभावना बढ़ती है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है, खासकर पेट में सूजन हो सकती है। इन बीमारियों से बचने के लिए अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स जैसे कि डिब्बाबंद फूड आइटम्स, नमकीन स्नैक्स और रेडी-टू-ईट भोजन में ज्यादा मात्रा में नमक होता है। इसलिए आपको इन चीजों से दूरी बनानी होगी। ताजा फल, सब्जियां और अनाज में प्राकृतिक रूप से कम नमक होता है। इसलिए अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें। घर पर खाना बनाकर आप अपने भोजन में नमक की मात्रा को कंट्रोल कर सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #salt #health #WHO