23 C
Lucknow
Wednesday, April 8, 2026

होम्योपैथी दवाओं का नहीं होता कोई साइड इफेक्ट, जानें क्या है सच

हेल्थ डेस्क। क्या आप भी होम्योपैथी की मीठी गोलियों के सेवन को अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित मानते हैं? यदि हां तो इसमें कोई दो राय नहीं कि Homeopathic Medicines कई प्रकार की छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज में कारगर हो रही हैं। यदि सही तरीके से इनका सेवन किया जाए तो ये इनसे आराम भी मिल जाता है। समस्या तब होती है जब आप इन दवाइयों को हल्के में लेते हैं या इनके प्रयोग व सेवन से जुड़ी आवश्यक बातों से अनभिज्ञ रहते हैं।

यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

बता दें कि दुनिया में प्रति वर्ष जीवनशैली से जुड़ी इन बीमारियों की चपेट में आने और उसके गंभीर होते जाने से लाखों मौतें हो रही हैं। भारत में भी संक्रामक बीमारियों से ज्यादा बड़ी समस्या गैर-संक्रामक बीमारियां बनती जा रही हैं। जैसे-अवसाद, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रोल, माइग्रेन, पाचन विकार और जोड़ों का दर्द आदि से बड़ी आबादी पीड़ित है।

होम्योपैथी में हर व्यक्ति को अलग मानकर उनका उपचार किया जाता है। इसलिए चिकित्सक से मिलकर विस्तार से अपने बारे में बताएं और उनकी सलाह पर दवा लें। यदि बीपी या शुगर आदि की दवा ले रहे हैं तो इसे डाक्टर के बताए डोज व समय के अनुसार लें व दवा के प्रभाव व सुधार की जांच कराएं।दवा के लिए निर्धारित समय पर ही दवा लें। दवा की मात्रा को लेकर भी यह बात लागू होती है।

होम्योपैथी से किया जाने वाला उपचार सही हो, इसके लिए एलोपैथ के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। हालांकि कभी केवल होम्योपैथी कारगर है तो कहीं एलोपैथी के साथ मिलकर अधिक बेहतर इलाज संभव हो रहा है। पर इन दवाइयों के उपयोग लेकर समाज में कुछ गलत धारणाएं भी हैं जिनसे इस दवा से होने वाले साइड इफेक्ट की आशंका बढ़ सकती है।

Tag: #nextindiatimes #HomeopathicMedicines #Health

RELATED ARTICLE

close button