22.5 C
Lucknow
Wednesday, February 5, 2025

दिल्ली चुनाव: BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट?

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Elections 2025) के लिए अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने इस सूची में अपने 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस लिस्ट में भाजपा ने ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी (AAP) के कैंडिडेट सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें-चुनाव से पहले दिल्ली BJP को झटका, 100 से अधिक भाजपाई AAP में शामिल

बाबरपुर से गोपाल राय के खिलाफ भाजपा ने अनिल वशिष्ठ को टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने बवाना (एससी) से रवींद्र कुमार (इंद्रराज) और वजीरपुर से पूनम शर्मा पर भरोसा जताया है। वहीं दिल्ली कैंट से भुवन तंवर और संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी को मैदान में उतारा है। BJP ने त्रिलोकपुरी (एससी) से रविकांत उज्जैन, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ, शाहदरा से संजय गोयल और गोलकपुर से प्रवीण निमेश को टिकट दिया है।

इसके साथ ही BJP अब तक 68 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं एनडीए में शामिल जदयू ने भी दिल्ली की बुराड़ी सीट से शेलेंद्र कुमार को टिकट दिया है। इससे पहले BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इसमें पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत 40 लोगों के नाम शामिल हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो सभी 70 सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होना है, जबकि चुनाव का परिणाम 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिलाएं और 1,261 थर्ड जेंडर समेत कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Tag: #nextindiatimes #BJP #DelhiElection2025

RELATED ARTICLE

close button