26.3 C
Lucknow
Wednesday, April 2, 2025

दिल्ली में मतगणना जारी, जानें शुरुआती रुझान में कौंन चल रहा आगे?

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly election) के नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। दिल्ली समेत पूरे देश की नजर राजधानी के चुनाव परिणाम पर हैं। नतीजों से साफ हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता विरोधी लहर को मात देकर सरकार बनाती है या फिर 27 साल बाद दिल्ली में BJP की वापसी होगी। ये नतीजे यह भी तय करेंगे कि दिल्ली की राजनीति में कांग्रेस (Congress) का क्या भविष्य होगा।

यह भी पढ़ें-Delhi Election 2025: वोटिंग के बीच सीलमपुर में हंगामा, फर्जी मतदान का आरोप

दिल्ली चुनाव (Delhi Assembly election) में आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। BJP जिन 40 सीटों पर आगे चल रही है उनमें से 30 सीटों पर उसकी बढ़त 3 हजार वोटों से अधिक की है। वहीं पूर्वांचल बहुत 29 में 20 सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। शुरुआती रुझान आने के बाद भाजपा को बढ़त मिल रही है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी भी शुरू कर दी है।

दिल्ली में नई दिल्ली, पटपड़गंज, जंगपुरा, बिजवासन और कालकाजी विधानसभा हॉट सीटों में शामिल हैं। नई दिल्ली से जहां अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा के बीच मुकाबला हैं वहीं, कालकाजी से सीएम आतिशी और BJP के रमेश बिधूड़ी के बीच मुकाबला है। जंगपुरा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। कालकाजी विधानसभा सीट से सीएम आतिशी पीछे चल रही हैं। बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

जनकपुरी से BJP के आशीष सूद 3700 मतों से आगे चल रहे हैं। उधर मोती नगर से भाजपा की हरीश खुराना ढाई हजार मतों से आगे है। रोहिणी से तीसरे राउंड में भाजपा के विजेंद्र गुप्ता 218 वोट से आगे है। तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के जैनरल सिंह 4800 वोटों से आगे चल रहे हैं। कालकाजी सीट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी 4238 वोट लेकर 1149 और ओखला से भाजपा के मनीष चौधरी 4955 मत लेकर 2260 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Tag: #nextindiatimes #BJP #DelhiAssemblyelection #AAP #BJP

RELATED ARTICLE

close button