28 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

इन 5 राज्यों में कांग्रेस-AAP गठबंधन लड़ेगा चुनाव, सीटों का हुआ एलान

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले आखिरकार आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) के बीच गठबंधन हो गया। शनिवार दोनों दलों की ओर से इसकी घोषण की गई। दिल्ली, गुजरात, हरियाणा (Haryana) और गोवा में ये दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही हरियाणा की 10 में से 9 पर कांग्रेस (Congress) और एक सीट पर आप लड़ेगी।

यह भी पढ़ें-यूपी में टूटते-टूटते बचा कांग्रेस-सपा गठबंधन, इतनी सीटों पर बनी बात…

दिल्ली में AAP सात लोकसभा सीटों (Lok Sabha seat) में से चार – पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी और वहीं कांग्रेस (Congress) चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस (Congress) नेता मुकुल वासनिक ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर लड़ेगी वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) गुजरात की दो लोकसभा सीट – भरूच और भावनगर पर लड़ेगी।

हरियाणा में एक सीट कुरुक्षेत्र आम आदमी पार्टी (AAP) के खाते में गई है। चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस लड़ेगी। साथ ही गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस (Congress) ही चुनाव लड़ेगी। 2014 और 2019 में हुए पिछले दो लोकसभा चुनावों (Lok Sabha election) में बीजेपी 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ दिल्ली की सभी सीटों पर कब्जा जमाया था।

कांग्रेस (Congress) और AAP ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की। कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस (Congress) दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा गुजरात में 26 लोकसभा सीटें में से कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी और दो सीटों पर AAP उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

Tag: #nextindiatimes #congress #AAP #election

RELATED ARTICLE

close button