27 C
Lucknow
Sunday, February 2, 2025

‘AAP कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे भाजपाई’, केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में BJP कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है। इस संबंध में केजरीवाल ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें-केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- ‘ये चुनाव दो किस्म की विचारधाराओं का’

पत्र में केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कुछ मांगें भी की हैं। पत्र में केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने लिखा है कि नई दिल्ली विधानसभा में स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाए। चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी (AAP) के स्वयंसेवकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए। हमला करने वाले BJP कार्यकर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

दरअसल 1 फरवरी को AAP पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट के जरिए भाजपा पर आरोप लगाए गए थे। पोस्ट में लिखा गया था कि भाजपा के गुंडे लगातार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं ताकि उन्हें प्रचार करने से रोका जा सके। पत्रकारों पर भी हमले किए जा रहे हैं। भाजपा हिंसा के दम पर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन दिल्ली की जनता पढ़ी-लिखी और समझदार है, वह झाड़ू का बटन दबाकर उन्हें बुरी तरह हराएगी।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “देखिए… अमित शाह नाचते-गाते भी देश के युवाओं से डरने लगे हैं। जब कोई सरकार युवाओं से डरने लगे तो समझिए कि सरकार के आखिरी दिन आ गए हैं।” बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट जहां अरविंद केजरीवाल चौथी बार मैदान में हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है।

Tag: #nextindiatimes #AAP #BJP #delhielection2025

RELATED ARTICLE

close button