36.8 C
Lucknow
Friday, April 18, 2025

दिल्ली में AAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए दिग्गज विधायक

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में सीमापुरी से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस (Congress) में शामिल हुए। राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) 2022 में हिंदू देवी-देवताओं पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आए थे। विवादों के बीच उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

यह भी पढ़ें-J&K Election के लिए उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल से दाखिल किया नामांकन

वहीं हरियाणा चुनाव से पहले रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया भी आज कांग्रेस (Congress) में शामिल हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि विनेश फोगाट को कांग्रेस (Congress) हरियाणा चुनाव (Haryana elections) में टिकट दे सकती है, वहीं बजरंग पार्टी का प्रचार करेंगे। इसके अलावा आज हरियाणा चुनाव (Haryana elections) को लेकर कांग्रेस हाईकमान की बैठक है।

इस बैठक में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर आखिरी फैसला लिया जाना है। बैठक में तय किया जाएगा कि गठबंधन होगा या नहीं अगर होगा तो वो कौन सी सीटें होंगी, जो आप को मिलेंगी। बैठक में कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता रहेंगे। इस बैठक के बाद ही कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होगी।

हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 10 सीटें मांगी है, लेकिन कांग्रेस (Congress) हाईकमान 5 से 7 सीटें को तैयार है। इसके अलावा सपा भी 5 सीटें मांग रही है। वहीं कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने किसी भी दल के साथ गठबंधन से इनकार किया है। बाकी आज कांग्रेस (Congress) हाईकमान की बैठक में इस पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।

Tag: #nextindiatimes #AAP #Congress #ELECTION

RELATED ARTICLE

close button