37 C
Lucknow
Sunday, April 27, 2025

दुबई के अलावा इन देशों में भी सस्ता मिलता है सोना, दाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली। देश (India) में सोने-चांदी की कीमत (price of gold) में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। यह 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अब भले ही इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन कीमतें फिर उछल सकती हैं। भारत में सोने की बढ़ती कीमतों से अब बाहर के देशों से लोग सोना खरीदकर आ रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि दुनिया के इन देशों (countries) में सबसे सस्ता सोना मिलता है।

यह भी पढ़ें-किस तरह का सोना खरीदने पर होगा सबसे ज्यादा फायदा? जानें यहां

दुबई के अलावा सस्ते सोने (gold) की इस लिस्ट में अमेरिका का नाम भी शामिल है। यह अमेरिका की करेंसी डॉलर की मजबूती की वजह से है। ऐसे में दूसरी करेंसी का इस्तेमाल करने वालों के लिए गोल्ड किफायती हो जाता है। इसके अलावा अमेरिका में गोल्ड की कीमत कम होने के पीछे की वजह सोने के डीलरों (gold dealers) के बीच प्रतिस्पर्धा भी है।

सिंगापुर की नीतियों की वजह से वहां भारत से सस्ता गोल्ड मिलता है। इसके अलावा निवेश ग्रेड गोल्ड पर GST भी नहीं लगता है, जिसकी वजह से गोल्ड की कीमतें कम लग सकती हैं। इतना ही नहीं, सिंगापुर की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी की वजह से निवेशकों के लिए यह देश गोल्ड (gold) खरीदारी के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन है।किन देशों में भारत से सस्ता गोल्ड मिलता है इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया का नाम भी शामिल है। यह बात तो आप जानते ही हैं कि सोना जमीन से निकलता है और ऑस्ट्रेलिया नेचुरल रिसोर्सेज से भरपूर है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया में भारत से सस्ता गोल्ड मिलता है।

अगर आप स्विटजरलैंड की खूबसूरत वादियों का मजा लेने जा रहे हैं और वहां से सिर्फ घड़ियां या चॉकलेट्स लेकर आ रहे हैं तो आप बड़ी भूल कर रहे हैं। जी हां, दुनियाभर के टॉप गोल्ड रिफाइनिंग देशों में स्विटजरलैंड की गिनती भी होती है। ऐसे में प्योरिटी, क्वालिटी और कीमतों के मामले में स्विटजरलैंड गोल्ड खरीददारी के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

इंडोनेशिया में भी भारत से सस्ता गोल्ड मिल सकता है। इसके पीछे की वजह है कि इंडोनेशिया में कई गोल्ड रिजर्व हैं। कई गोल्ड रिजर्व होने और सप्लाई-डिमांड के बीच अंतर होने की वजह से इंडोनेशिया में भारत से सस्ता सोना (gold) मिल सकता है। इन देशों जैसे बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और साउदी अरब में भी भारत से सस्ता गोल्ड मिल सकता है। हालांकि विदेशों से गोल्ड लाने पर आपको इम्पोर्ट ड्यूटी (import duty) देनी पड़ सकती है।

Tag: #nextindiatimes #priceofgold #Dubai

RELATED ARTICLE

close button