30 C
Lucknow
Tuesday, September 17, 2024

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड

Print Friendly, PDF & Email

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के विशाखापत्तनम में पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट खेला जा रहा है। मैच दूसरे दिन टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए दमदार दोहरा शतक (double century) ठोका है।

यह भी पढ़ें-IND vs ENG 2nd Test: यशस्वी ने किया कमाल, जड़ा धमाकेदार शतक

यह उनके (Yashasvi Jaiswal) करियर का पहला दोहरा शतक है। उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए 171 रन की पारी खेली थी। यशस्वी ने 277 गेंद पर शोएब बशीर को चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वह 209 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं यशस्वी ने अपने इस दोहरे शतक (double century) से कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं। इसके साथ ही यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में दोहरा शतक (double century) लगाने वाले सबसे युवा ओपनर बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 22 साल और 37 दिन में पूरा किया। हालांकि इस लिस्ट में सबसे ऊपर विनोद कांबली का नाम है।

कांबली ने 1993 में 21 साल और 35 दिन की उम्र में यह कारनामा इंग्लैंड (England) के ही खिलाफ किया था। हालांकि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र के दोहरे शतकधारी जावेद मियांदाद हैं, जिन्होंने 19 साल और 140 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) भारत की तरफ से टेस्ट में दोहरा शतक (double century) जड़ने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

इससे पहले यह कारनामा विनोद कांबली (Vinod Kambli), सौरव गांगुली और गौतम गंभीर ने कर चुके हैं। जायसवाल ने अपना दोहरा शतक 10 पारियों में जड़ा है। जबकि उनसे ऊपर चेतेश्वर पुजारा (9), सुनील गावस्कर (8), मयंक अग्रवाल (8) और विनोद कांबली (4 पारियां) हैं। वहीं अब जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) भारत के लिए टेस्ट में डबल सेंचुरी (double century) लगाने वाले 25वें खिलाड़ी बन गए हैं।

Tag: #nextindiatimes #YashasviJaiswal #doublecentury #record

RELATED ARTICLE

close button