25.2 C
Lucknow
Friday, August 8, 2025

इस अनोखे शिव मंदिर में भोलेनाथ की पूजा करना है मना है, जानें इसका रहस्य

डेस्क। अभी तक आप ऐसे मंदिरों के बारे में सुनते आए होंगे, जहां दिन रात पूजा करने के लिए लोग लाइनों में लगे रहते हैं। लेकिन भारत में कुछ ऐसे Shiva temple भी है, जहां भोलेनाथ की पूजा करना मना है। अगर आप इन मंदिरों में पूजा करेंगे, तो मंदिर का पुजारी तुरंत आपको रोक देगा।

यह भी पढ़ें-रुद्राभिषेक और जलाभिषेक में क्या होता है अंतर? जानें यहां

सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस मंदिर (Shiva temple) में पूजा करना मना है, फिर भी लोग यहां बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। उत्तराखंड के हथिया देवाल नाम का ऐसा शिव मंदिर है, जहां भक्तों को पूजा करने से मना किया जाता है। यह मंदिर पिथौरागढ़ जिले में है।

एक कहानी के अनुसार, एक मूर्तिकार द्वारा इसे बनाया गया था। दरअसल किसी हादसे में उसने अपना एक हाथ गंवा दिया था। हादसे के बाद भी उसने हार नहीं मानी और मूर्ति बनाने का फैसला किया। वह एक रात सारे औजार लेकर गांव छोड़कर जाने को तैयार था। लेकिन अगले दिन गांव वालों ने देखा कि एक बड़ा चट्टान कटा हुआ था। उससे कुछ दूरी पर एक मंदिर भी था। लोगों को लगता है उसी मूर्तिकार ने ऐसा किया है। सभी उसे खोजने लगे, लेकिन वह मूर्तिकार किसी को नहीं मिला। लोगों को लगा कि वह गांव छोड़कर चल गया है।

जब पंडितों ने Shiva temple में जाकर भगवान शंकर के लिंग को देखा, तो उन्हें समझ आया है कि रात में जल्दबाजी में शिवलिंग बनाने की वजह से शिवलिंग का अरघा गलत दिशा बना दिया गया है। ऐसे शिवलिंग की पूजा करना शुभ नहीं होता। तभी से इस मंदिर में यहां पूजा नहीं होती। यही कारण है कि इसे भारत के अनोखे शिव मंदिर में से भी एक माना जाता है।

Tag: #nextindiatimes #Shivatemple #Sawan2025

RELATED ARTICLE

close button