38.8 C
Lucknow
Wednesday, April 2, 2025

महिला चैंपियंस ट्रॉफी का हुआ आगाज, जापान-कोरिया के बीच हुआ पहला मैच

बिहार। बिहार (Bihar) के राजगीर में आज से पहली बार एशयाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी (Women’s Hockey Champions) का आगाज हो गया है। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का शुभारंभ राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने किया। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जापान, कोरिया, चीन, थाईलैंड, भारत और मलेशिया की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

यह भी पढ़ें-तीसरे T20 में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर सूर्या ने रचा इतिहास

महिला हॉकी चैम्पियंस (Women’s Hockey Champions) ट्रॉफी का पहला मुकाबला दोपहर 12:15 बजे जापान और कोरिया के बीच खेला गया। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे चीन और थाईलैंड की टीमें आमने-सामने आयीं। दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला शाम 4:45 बजे मेजबान भारत और मलेशिया के बीच खेला जाएगा।

11 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले इस Women’s Hockey Champions टूर्नामेंट के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं, जिसमें सुरक्षा और सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। दुनिया के 168 देशों में इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जबकि 30 राष्ट्रीय स्तर के चैनल इसका कवरेज करेंगे। राजगीर के खेल परिसर में टूर्नामेंट के दौरान अत्याधुनिक सुविधाएं और सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। टूर्नामेंट के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई, वैसे ही सभी दिन के टिकट बुक हो गए।

खेल विभाग के अनुसार, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। दर्शकों की सुविधा के लिए ईस्ट स्टैंड के गेट नंबर तीन को विशेष रूप से सजाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एशियन महिला हॉकी चैंपियंस (Women’s Hockey Champions) ट्रॉफी के आयोजन ने खेल और स्वाद का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है।

Tag: #nextindiatimes #WomensHockeyChampions #bihar

RELATED ARTICLE

close button