24 C
Lucknow
Tuesday, March 18, 2025

अंतरिक्ष में अपने बाल क्यों नहीं बांधती सुनीता विलियम्स, जानें दिलचस्प वजह

डेस्क। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर आज शाम को पृथ्वी पर लौट आएंगे। दोनों नौ महीने से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं। सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) ने स्पेस में अपना समय काटने के लिए तरह-तरह की गतिविधियों में शामिल हुईं। इस बीच उनके बालों (hair) को लेकर एक सवाल पैदा हुआ है कि वो स्पेस (space) में हमेशा अपने बाल खुले क्यों रखती थीं।

यह भी पढ़ें-पानी में ऐसे होगी लैंडिंग…यहां देखें सुनीता विलियम्स की वापसी का लाइव टेलीकास्ट

अंतरिक्ष यात्रियों (astronauts) के अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भी सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा था कि, ”मैं इस महिला को जंगली बालों के साथ देखता हूं, उसके बाल अच्छे और घने हैं। कोई मजाक नहीं है, उनके बालों के साथ कोई खेल नहीं है।’

फिलहाल अंतरिक्ष में बाल न बाँधने के पीछे क्या साइंस है, इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) अपने बालों को खुला रखना पसंद करती थी क्योंकि माइक्रोग्रैविटी वातावरण में बालों को बांधने की जरूरत नहीं होती। इसके चलते वहां पर बिना किसी शैम्पू के बालों को धोने और सुखाने जैसी सुविधा मिल जाती है। कहा जाता है कि वेंटिलेशन सिस्टम बालों को सुखाने में मदद करता है।

इसके अलावा कुछ अंतरिक्ष यात्रियों को अपने बाल खुले रखना अच्छा लगता है, क्योंकि इससे बाल उनके चेहरे पर नहीं आते जैसा कि पृथ्वी पर होता है, इसलिए उन्हें कोई असुविधा नहीं होती। इससे पहले नासा की अंतरिक्ष यात्री कैरेन न्यबर्ग ने एक बार दुनिया को अंतरिक्ष में अपने हेयरकेयर रूटीन की झलक दिखाई थी। 2013 में ISS पर सवार होने के दौरान, न्यबर्ग ने YouTube पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें दिखाया गया था कि कैसे उन्होंने शून्य ग्रैविटी में अपने लंबे बाल धोए।

Tag: #nextindiatimes #SunitaWilliams #space

RELATED ARTICLE

close button