34.9 C
Lucknow
Monday, April 7, 2025

Periods में बाल धोने से क्यों रोकती हैं दादी-नानी? जानें ये सही है या गलत

हेल्थ डेस्क। पीरियड्स (periods) के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं इसे लेकर भारतीय समाज में कई सारी बातें होती हैं। बचपन (childhood) से ही लड़कियों को कई तरह की सीख दी जाती है। दादी-नानी के जमाने से एक फिक्स पैटर्न फॉलो किया जाता है। उदाहरण के तौर पर पीरियड्स के दौरान मंदिर नहीं जाना चाहिए, पीरियड्स के दौरान बाल (hair) नहीं कटवाने चाहिए या फिर पीरियड्स के दौरान सिर भी नहीं धोना चाहिए। पर ऐसा क्यों होता है ये भी सोचने वाली बात है।

यह भी पढ़ें-पीरियड्स के दौरान न करें ये गलतियां, बढ़ जाएगा दर्द

अब अगर हम इसका कारण जानने की कोशिश करें तो हो सकता है कि पुराने जमाने में क्योंकि नहाने के लिए नदी और तालाबों में जाना पड़ता था जहां कई धार्मिक कार्य भी होते थे तो इसलिए महिलाओं को मना किया जाता हो। अब पीरियड्स (periods) के समय पूजा करने की मनाही तो हमेशा से ही है। अगर साइंस की बात करें तो ये आम धारणा है कि पीरियड्स के समय बहुत ठंडे पानी से नहाने से शरीर के ब्लड फ्लो पर असर पड़ता है, ब्लोटिंग (bloating) जैसी समस्याओं पर भी इसका असर पड़ता है।

नदी का पानी तो गर्म किया नहीं जा सकता था तो हो सकता है कि पुराने जमाने में ऐसा नियम इसलिए ही बना दिया गया हो। नदी का पानी कई लोगों द्वारा पीने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था और अगर पीरियड्स (periods) के दौरान इसमें नहाया जाता तो ये अनहाइजीनिक हो जाता।

असलियत तो यही है कि महिला के यूट्रस पर नहाने या बाल धोने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। पीरियड्स (periods) के समय ज्यादा ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए और गुनगुना पानी आपके शारीरिक दर्द को थोड़ी राहत दे सकता है, लेकिन इसके अलावा और कुछ भी नहीं है जिससे परेशान होने की जरूरत है। पीरियड्स के दौरान बाल धोना पूरी तरह से सुरक्षित है। साथ ही स्वच्छता और आराम के लिए भी फायदेमंद है। इसके अलावा पर्सनल हाइजीन पर ध्यान देना और उन मिथकों को दूर करना जरूरी है, जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

Tag: #nextindiatimes #periods #health

RELATED ARTICLE

close button