34.7 C
Lucknow
Monday, March 31, 2025

लंगूर से आखिर इतना क्यों डरते हैं बन्दर, पूंछ में छिपा है राज

डेस्क। आपने सुना होगा कि बंदर (monkeys) लंगूर को देखकर भाग जाते हैं। इसलिए जहां बंदरों का आतंक होता है वहां अगर लंगूर को लाया जाए तो बंदर आसपास भी नहीं भटकते। आजकल तो कई सरकारी कार्यालयों (government offices) और घरों में लंगूर की मूर्ति और तस्वीर लगाई जाती है। इसे देखकर बंदर नहीं आते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर बंदर लंगूरों (langurs) से इतना क्यों डरते हैं? आइए बताते हैं।

यह भी पढ़ें-इन वजहों से उम्र से पहले ही सफेद हो जाते हैं बाल, जानें समस्या का निवारण

आपको बता दें लंगूरों और बंदरों (monkeys) की दुश्मनी सदियों से चली आ रही है। जंगलों में भी बंदरों के गुट लंगूरों (langurs) से दूर रहते हैं। जानवरों के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि लालमुंह वाले बंदर, लंगूरों को दबंग प्रवृत्ति का मानते हैं और इनसे डरते हैं। बंदर और लंगूर वैसे तो एक ही तरह के प्राणी हैं। दोनों ही पेड़ों पर रहते हैं और उछल कूद करते हैं लेकिन अगर इन दोनों की आपस में तुलना की जाए तो लंगूर बंदर से ज्यादा फुर्तीला जानवर होता है। इसलिए बंदर इनसे दूर रहना पसंद करते हैं।

इसके अलावा दूसरा कारण है लंगूर की बड़ी पूंछ। बंदर (monkeys) प्रजाति में पूंछ का बड़ा महत्व होता है। सच कहा जाए तो यह उनके लिए किसी अतिरिक्त हाथ की तरह होती है। अपनी पूंछ से वह पेड़ों पर लटक भी सकते हैं और कुछ पकड़ भी सकते हैं। बंदरों (monkeys) के लिए पूंछ का एक अलग ही जलवा होता है। अब क्योंकि लंगूर की पूंछ किसी आम बंदर से ज्यादा लंबी और विकसित होती है। साथ ही लंगूर किसी झड़प में उसे किसी हंटर की तरह भी इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए बंदर लंगूर से डरते हैं और दूर भागते हैं।

हालांकि लंगूर को रखना गैरकानूनी है। कुछ लोग वन विभाग से अनुमति लेकर लंगूर को पाल लेते हैं। जिन जगहों पर बंदरों का ज्यादा आतंक रहता है; उसका फायदा लंगूर पालने वाले उठाते हैं। कई जगहों पर लंगूरों को पैसे देकर रखा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए भी लंगूरों का इस्तेमाल हो चुका है।

Tag: #nextindiatimes #monkeys #langurs

RELATED ARTICLE

close button