लखनऊ। राजीव कृष्ण (Rajiv Krishna) उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक DGP नियुक्त किए गए हैं। वह 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में डीजी विजिलेंस के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) कार्यवाहक डीजीपी थे जिनका कार्यकाल पूरा हो गया। राजीव कृष्ण को सिपाही भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक कराने के बाद इस पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था। प्रदेश को लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी मिले हैं।
यह भी पढ़ें-काशी का नाम कैसे पड़ा वाराणसी? बेहद खास है इसके पीछे की वजह
राजीव कृष्ण (Rajiv Krishna) बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह के बहनोई है। राजेश्वर सिंह की पत्नी लक्ष्मी सिंह आईपीएस अधिकारी हैं। राजेश्वर सिंह लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से बीजेपी विधायक हैं और पूर्व में ईडी के संयुक्त निदेशक थे। नवनियुक्त DGP राजीव कृष्ण, राजेश्वर सिंह की बड़ी बहन के पति है। राजीव कृष्ण का जन्म 26 जून 1969 में हुआ था। आईपीएस (IPS) राजीव कृष्ण गौतमबुद्धनगर जिले के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम एमके मित्तल है।

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की, जिसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की और वर्ष 1991 में आईपीएस के रूप में चुने गए। DGP राजीव कृष्ण (Rajiv Krishna) को वर्ष 1993 में आईपीएस के रूप में कंफर्म किया गया और इसके बाद से उन्होंने पुलिस सेवा के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उत्कृष्ट योगदान दिया।
नए डीजीपी (DGP) के चयन की चर्चाएं शुरू होने के बाद राजीव कृष्ण (Rajiv Krishna) को ही इस पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। 1991 बैच में वह वरिष्ठता सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इस बैच में आलोक शर्मा व पीयूष आनन्द वरिष्ठता क्रम में आगे हैं पर दोनों ही अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
Tag: #nextindiatimes #DGP #RajivKrishna #UttarPradesh #PrashantKumar