एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म ‘सिनर्स’ के स्टार Michael B. Jordan के लिए इस साल का ऑस्कर बहुत खास रहा। 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में उन्होंने पहली बार बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह लीड एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाले छठे ब्लैक एक्टर बन गए हैं। आइए जानते हैं माइकल बी. जॉर्डन के सफर के बारे में।
यह भी पढ़ें-टॉम क्रूज का असली नाम जानते हैं आप? ये हैं अब तक के उनके खतरनाक स्टंट्स
माइकल बकारी जॉर्डन का जन्म 9 फरवरी, 1987 को कैलिफोर्निया के सांता एना में हुआ था और बाद में वे न्यू जर्सी के नेवार्क में पले-बढ़े। उन्होंने एक चाइल्ड एक्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने ‘द वायर’ और ‘फ्राइडे नाइट लाइट्स’ जैसे टीवी शो में काम किया, जहां उनके प्रदर्शन ने पहली बार आलोचकों और दर्शकों का ध्यान खींचा।

जॉर्डन धीरे-धीरे बड़े पर्दे पर आए और रयान कूगलर की 2013 की फिल्म ‘फ्रूटवेल स्टेशन’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली। एक सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म ने उनकी इमोशनल एक्टिंग को दिखाया और उन्हें एक गंभीर एक्टर के रूप में स्थापित किया। न्होंने मार्वल की ‘ब्लैक पैंथर’ में एरिक किल्मॉन्गर के किरदार से दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल की। इस रोल की जटिलता और इंटेंसिटी के लिए उनकी खूब तारीफ हुई।
2026 तक, माइकल बी. जॉर्डन की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 50 मिलियन डॉलर है। उनकी कमाई मुख्य रूप से ब्लॉकबस्टर फिल्मों, प्रोडक्शन डील्स और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। जॉर्डन ने फिल्म प्रोडक्शन और डायरेक्शन में भी अपना करियर बढ़ाया है। उन्होंने ‘क्रीड III’ से अपने डायरेक्शन की शुरुआत की, जिसने हॉलीवुड में उनके प्रभाव को और मजबूत किया। वह बिजनेस वेंचर्स में भी शामिल हैं और उन्होंने कथित तौर पर स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स में भी निवेश किया है।
Tag: #nextindiatimes #MichaelBJordan #Hollywood #Oscar2026




