28 C
Lucknow
Thursday, February 19, 2026

कौन हैं मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव? जानें कितनी हैं पढ़ी-लिखी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनेता, समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के परिवार से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रतीक यादव के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आधिकारिक एकाउंट से पोस्ट में अपर्णा यादव के साथ तलाक की बात कही गई है। इस पोस्ट के सामने आते ही हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें-अखिलेश या डिंपल यादव, जानें दोनों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

Aparna Yadav मुलायम सिंह यादव-साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। इस लिहाज से वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू हैं। अपर्णा का जन्म पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट और लखनऊ नगर निगम में अधिकारी अंबी बिष्ट की पुत्री हैं। उनका जन्म 5 फरवरी 1990 को हुआ था। समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान उनके पिता को सूचना आयुक्त बनाया गया था। अपर्णा और प्रतीक की 2011 में मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में शादी हुई। 

अपर्णा यादव ने लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कालेज से पढ़ाई की। स्कूल के दिनों में ही उनकी प्रतीक यादव से दोस्ती हुई थी। महज 12 साल की उम्र में अपर्णा को प्रतीक ने ईमेल पर प्रपोज किया था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद अपर्णा यादव ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री पूरी की। उन्होंने वहां से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है।

अपर्णा यादव ने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में नौ सालों तक शास्त्रीय संगीत में औपचारिक शिक्षा ग्रहण की है। वह ठुमरी शैली में पारंगत हैं। उनके शास्त्रीय गायन कला की कई बार तारीफ हुई है। अपर्णा यादव मुलायम परिवार बहू होने के बाद भी भाजपा की तारीफ कर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने 2022 में भाजपा का दामन थाम लिया। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी वह भाजपा की तारीफ करती दिखी थीं।

Tag: #nextindiatimes #AparnaYadav #PrateekYadav

RELATED ARTICLE

close button