35.9 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

सफेद चीनी, ब्राउन शुगर या गुड़; सेहत के लिए क्या है बेहतर?

लाइफस्टाइल डेस्क। रोजाना के खानपान में मिठास जरूरी है, लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि कौन-सी मिठास Health के लिए सही है। व्हाइट शुगर, ब्राउन शुगर और गुड़, तीनों स्वाद में तो मीठे होते हैं, मगर इनके पोषण और शरीर पर प्रभाव डिफरेंट- डिफरेंट होते हैं। सही ऑप्शन चुनकर हम नुकसान से बच सकते हैं और पोषण भी पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-सप्ताह में कितने दिन पीना चाहिए नारियल पानी? जानें यहां

सफेद चीनी अत्यधिक प्रोसेसिंग से तैयार होती है, जिससे इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं। इसका नियमित सेवन ब्लड शुगर असंतुलन, मोटापा, डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। यह शरीर में सूजन और थकान को भी बढ़ा सकती है। ब्राउन शुगर सफेद चीनी का थोड़ा कम प्रोसेस्ड रूप होती है जिसमें मोलासेस की थोड़ी मात्रा होती है। इसमें आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स मिलते हैं, लेकिन उनकी मात्रा नहीं के बराबर होती है।

गुड़ ट्रेडिशनल तरीके से गन्ने के रस को उबालकर बिना केमिकल के तैयार किया जाता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक और कुछ विटामिन्स पाए जाते हैं। यह पाचन सुधारता है, खून साफ करता है, सर्दियों में गर्मी देता है और इम्युनिटी भी मजबूत करता है। एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की मौजूदगी इसे पोषण से भरपूर बनाती है।

मीठे के तीनों ऑप्शन्स की आपस में तुलना करने पर यह साफ होता है कि सफेद चीनी से कोई पोषण नहीं मिलता और इसके दुष्प्रभाव अधिक हैं। दूसरी तरफ ब्राउन शुगर थोड़ी कम हानिकारक है लेकिन लाभ सीमित हैं। तीसरा गुड़ सबसे बेहतर ऑप्शन है क्योंकि यह न सिर्फ मिठास देता है बल्कि साथ में पोषण और औषधीय गुण भी प्रदान करता है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखते हुए मिठास चाहिए तो गुड़ को ही प्राथमिकता देना चाहिए।

Tag: #nextindiatimes #Lifestyle #Health #Sugar

RELATED ARTICLE

close button