डेस्क। ‘फलों का राजा’ यानी की आम (mango) गर्मी के मौसम की सबसे बेहतरीन चीज होती है। घरों में जहां जार भर-भरकर कच्चे आम के मुरब्बे और अचार (pickles) लगते हैं, वहीं पके आम का शेक (mango shakes) और स्लाइस खाने में खूब पसंद किया जाता है। पके आम के स्वाद का क्रेज हर उम्र के लोगों में होता है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे पका आम बिल्कुल भी पसंद न हो।
यह भी पढ़ें-लीची से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, शरीर का ये अंग होता है मजबूत
अब आपको आम (mango) खरीदने से पहले ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां बताए गए 3 आसान तरीकों (How To Pick A Sweet Mango) से आप बिना काटे ही पता लगा सकते हैं कि आम मीठा है या नहीं। आइए जानें।
-आम (mango) की मिठास जानने का सबसे आसान और पहला तरीका है उसकी खुशबू। एक पका हुआ और मीठा आम अपनी महक से ही आपको बता देगा कि वह खाने के लिए तैयार है। जी हां, आम के डंठल वाले सिरे को अपनी नाक के पास लाएं और सूंघें। अगर आपको मीठी और ताज़ी खुशबू आती है, जैसे कि फल और शहद का मिश्रण, तो समझिए आम बिल्कुल मीठा है। साथ ही, अगर कोई खुशबू नहीं आ रही है, या फिर अल्कोहल जैसी तेज या खट्टी गंध आ रही है, तो इसका मतलब है कि आम या तो कच्चा है या फिर ज्यादा पक गया है और खराब होने लगा है।

-आम (mango) को खरीदते समय उसके डंठल वाले हिस्से को अच्छी तरह से चेक करना बहुत जरूरी होता है। यदि डंठल के आसपास दबाव है और बाकी का हिस्सा उभरा हुआ और सॉफ्ट है, तो यह पूरी तरह से पका हुआ और फ्रेश मीठा आम है।
-मीठे आमों का रंग आमतौर पर एक समान और चमकदार होता है। आम की किस्म के आधार पर, यह पीला, नारंगी या लाल रंग का हो सकता है। कुछ आमों पर हल्के काले धब्बे भी दिख सकते हैं, जो अक्सर बताते हैं कि आम अंदर से मीठा और पका हुआ है। बता दें, हरे रंग का आम अक्सर कच्चा होता है (हालांकि कुछ किस्में पकने पर भी हरे ही रहती हैं, जैसे तोतापुरी या लंगड़ा)। वहीं, चमकहीन या सिकुड़ी हुई स्किन वाले आमों से बचें क्योंकि यह उनकी ताजगी खोने का संकेत हो सकता है। साथ ही अगर आम पर बड़े काले धब्बे या फंगस दिख रहे हों, तो उसे बिल्कुल न खरीदें।
Tag: #nextindiatimes #mango #tricksandtips