नई दिल्ली। देश का आम बजट 1 फरवरी 2025 को पेश होगा। इस बार के बजट (Budget) से लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। सरकार अलग-अलग सेक्टर को बड़े-बड़े तोहफे दे सकती है। बजट की चर्चाओं के बीच आइए थोड़ा इतिहास भी जानते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर स्वतंत्र भारत का पहला बजट कब हुआ था और कितने का था? आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें-क्यों खास होता है देश का Budget और क्या होता है ये? समझें यहां
भारत का पहला बजट 7 अप्रैल, 1860 को पेश किया गया था। इस दौरान भारत पर ब्रिटिश राज था। इसे उस समय के भारत के वित्त मंत्री जेम्स विल्सन ने पेश किया था। वहीं, अगर हम स्वतंत्र भारत के पहले बजट की बात करें तो यह साल 1947 में ही पेश हुआ था।
आजाद भारत का पहला यूनियन बजट वित्त मंत्री, सर आर.के. शनमुखम चेट्टी ने 26 नवंबर, 1947 को पेश किया था। पहला यूनियन बजट भारत के बंटवारे के कारण बड़े पैमाने पर हुए दंगों के बीच पेश किया गया था। यह बजट साढ़े सात महीने के लिए था, जिसके बाद अगला बजट 1 अप्रैल, 1948 से लागू होना था। यह पहला यूनियन बजट था जिसमें यह तय किया गया था कि भारत और पाकिस्तान दोनों सितंबर 1948 तक एक ही करेंसी शेयर करेंगे।

सर चेट्टी ने भारत के वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और यह जिम्मेदारी आखिरकार जॉन मथाई को सौंपी गई, जिन्होंने 1949-50 और 1950-51 के अगले यूनियन बजट पेश किए। 1949-50 का बजट एक ऐसे बजट का पहला उदाहरण था जो सभी रियासतों सहित एक संयुक्त भारत के लिए तैयार किया गया था। स्वतंत्र भारत का पहले बजट का कुल रेवेन्यू अनुमान सिर्फ 171.15 करोड़ रुपये था। राजकोषीय घाटा सिर्फ़ 204.59 करोड़ रुपये था।
Tag: #nextindiatimes #Budget2026 #UnionBudget




