43.2 C
Lucknow
Tuesday, April 22, 2025

चिलचिलाती धूप का आंखों पर क्या पड़ता है असर, कैसे करें बचाव

हेल्थ डेस्क। अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। ऐसे में धूप (sunlight) भी काफी ज्यादा तेज हो रही है, जिसका असर हमारे शरीर के कई हिस्सों पर पड़ता है। इन्हीं में से एक हमारी आंखें (eyes)। अगर आंखों पर ज्यादा धूप (sunlight) पड़े, तो आंखों में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। तेज धूप और लू के कारण हमारी आंखें शुष्क हो जाती हैं, जिससे आंखों में दर्द, जलन, खुजली जैसी समस्याओं (face problems) का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें-तपती गर्मी में किचन में रखी ये चीज कमरे को रखेगी AC जैसे ठंडा

आंखें हमारी जिंदगी का अनिवार्य हिस्सा हैं। आंखों (eyes) की रोशनी बेहतर रहे, इसके लिए आंखों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। आंखों की रोशनी को बेहतर रखने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए यहां बताये गये कुछ आसान एवं प्रभावी उपायों को आजमा सकते हैं।

एक्सपर्ट बताते हैं कि आंखों (eyes) पर अधिक धूप (sunlight) पड़े तो कई तरह के डिजेनेरेटिव डिसऑर्डर हो सकते हैं। जैसे नाखूना, इसे हम टेरिजियम के नाम से जानते हैं। यह सूरज की अत्यधिक यूवी रेज से होने वाली समस्या है। यह समस्या तब पैदा होती है जब आंखों के सफेद हिस्से पर एक ग्रोथ विकसित हो जाती है। यह ग्रोथ धीरे-धीरे कॉर्निया की तरफ बढ़ती है, जिससे धुंधली दृष्टि, जलन और सूजन हो सकती है।

आंखों पर ज्यादा सूरज की रोशनी (sunlight) पड़ने से फोटोकंजंक्टिवाइटिस हो सकता है। इसके कारण आंखों में दर्द जलन, सूजन और लालीमा जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है। इसके अलावा मोतियाबिंद भी हो सकता है, जिसे हम कैटेरेक्ट के नाम से भी जानते हैं। जब हम बहुत तेज धूप में रहते हैं, तो इससे आंखों की कोशिकाएं खराब होती है, जिससे मोतियाबिंद होने का खतरा बढ़ जाता है।

अपने आहार में गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल, नट्स और बीज जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इन खाद्य पदार्थों में जिंक, कॉपर और विटामिन सी जैसे आवश्यक विटामिन और खनिज होते हैं; जो आपकी आंखों की रोशनी और समग्र रूप से आंखों की सेहत में सुधार के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। हमेशा अपने हाथों को साफ पानी से धोएं। साथ ही गंदे हाथों से अपनी आंखों को रगड़ने से बचें।

Tag: #nextindiatimes #eyesproblems #sunlight

RELATED ARTICLE

close button