31.5 C
Lucknow
Friday, April 11, 2025

विनेश फोगाट ने भी लौटाया मेडल, कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवार्ड व खेल रत्न

नई दिल्ली। महिला रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने भी अब अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा दिया है। वह पहले इसे पीएमओ (PMO) जाकर वापस करने वाली थी, लेकिन पुलिस के रोकने पर उन्होंने इसे कर्तव्य पथ पर छोड़ दिया। विनेश (Vinesh Phogat) ने इन पुरस्कारों का लौटाने का ऐलान पहले ही कर दिया था।

यह भी पढ़ें-वर्ल्ड कप के दौरान लगातार इंजेक्शन लेते थे शमी, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने घटनाक्रम और डब्ल्यूएफआई (WFI) के नए अध्यक्ष संजय सिंह के चुनाव पर निराशा व्यक्त की थी। संजय सिंह बृज भूषण शरण सिंह (BrijBhushan Sharan Singh) के करीबी सहयोगी हैं, जिन पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप था। विरोध में ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक (Sakshi Malik) पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं। वहीं बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री वापस किया था। उधर खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने भी डब्ल्यूएफआई (WFI) को भंग कर दिया है।

विनेश फोगाट ने भी लौटाया मेडल, पुलिस ने रोका तो कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन  अवार्ड और खेल रत्न - vinesh phogat was going to return the necklace-mobile

रेसलर बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) द्वारा अवॉर्ड लौटाए जाने से का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये दिन किसी भी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला रेसलर्स इस समय सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। आपको बता दें कि कुश्ती में शानदार प्रदर्शन के लिए विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को साल 2016 में अर्जुन अवॉर्ड जबकि साल 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला था। विनेश साल 2014, 2018 और 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

Tag: #nextindiatimes #VineshPhogat #WFI #SportsMinistry

RELATED ARTICLE

close button