पंजाब। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) से पहले पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के कांग्रेस (Congress) विधायक डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी दी है। वहीं चब्बेवाल आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस की ‘नारी न्याय गारंटी’ का ऐलान, महिलाओं को 1 लाख सलाना और….
डॉ. राजकुमार चब्बेवाल (Dr. Rajkumar Chabbewal) होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा से कांग्रेस (Congress) के विधायक हैं और अभी पिछले हफ्ते ही उनकी विधानसभा में मुख्यमंत्री के साथ झड़प भी हो गई थी। वह मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेसी (Congress) विधायकों को सांगली डालकर बांधने वाली टिप्पणी से क्षुब्ध थे और अगले दिन खुद भी सांगली लेकर विधानसभा पहुंचे थे। 54 वर्षीय चब्बेवाल होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

चब्बेवाल (Dr. Rajkumar Chabbewal) ने एक अलग से पत्र लिखकर कांग्रेस (Congress) की प्राइमरी सदस्यता से भी नाता तोड़ दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के प्रधान को भेज दिया है। बता दें अभी तक उन्होंने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है। पंजाब के दोआबा क्षेत्र से आने वाले प्रमुख दलित नेता ने कांग्रेस (Congress) के टिकट पर होशियारपुर से 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।

हालांकि भाजपा के सोम प्रकाश ने उन्हें मात दे दी थी। वहीं बस्सी पठाना से कांग्रेस (Congress) के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी हाल ही में आप में शामिल हुए थे। चब्बेवाल (Dr. Rajkumar Chabbewal) दलित समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं। वे लंबे समय तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस (Congress) के एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। पिछला लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) वे कांग्रेस की टिकट पर लड़े थे, हालांकि उन्हें भाजपा के सोमप्रकाश से हार मिली थी। डॉ. चब्बेवाल दोआबा के जाने माने रेडियोलॉजिस्ट हैं और उनके कई सेंटर हैं। उनके पिता पूर्व सैनिक हैं।
Tag: #nextindiatimes #Congress #DrRajkumarChabbewal