33.9 C
Lucknow
Monday, April 7, 2025

खरबूजा खरीदते वक्त आजमाएं ये 5 ट्रिक्स, चीनी जैसा मीठा निकलेगा फल

डेस्क। गर्मी (summer) के मौसम में अगर कोई फल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है तो वह है खरबूजा (muskmelon)। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड (body hydrated) रखता है। गर्मी के इस मौसम में खरबूजा वो फल है, जिसे देखकर ही ताजगी का एहसास होता है लेकिन जरा-सी चूक और आप खरीद लाते हैं ऐसा खरबूजा जो देखने में तो बढ़िया लगता है लेकिन स्वाद में जीरो निकलता है।

यह भी पढ़ें-इन वजहों से उम्र से पहले ही सफेद हो जाते हैं बाल, जानें समस्या का निवारण

बिना काटे कैसे पहचानें कि खरबूजा (muskmelon) मीठा और रसदार है? इसके लिए कुछ आसान और असरदार टिप्स हैं, जिनकी मदद से आप सही खरबूजा चुन सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे तरीके बताएंगे, जिनसे आप बिना काटे यह पहचान सकते हैं कि खरबूजा मीठा और खाने लायक है या नहीं।

-खरबूजे (muskmelon) के ऊपरी भाग को स्टेम कहते हैं। बाजार में कई तरह के खरबूजे मिलते हैं इसलिए खरबूजा खरीदते समय सबसे पहले उसके स्टेम यानी की तने की जांच करें। इसे दबाकर चेक करें, अगर स्टेम आसानी से दब रहा है तो समझ लीजिए कि खरबूजा पका हुआ और मीठा होगा। अगर स्टेम में छेद हो या ज्यादा गला हुआ हो तो उसे न खरीदें क्योंकि वो खराब भी निकल सकता है।

-खरबूजे का कलर देखकर भी मीठा और फीके का पता लग सकता है। अगर खरबूजे की बाहरी परत पीली है और उस पर जाली जैसी हरी धारियां हैं तो यह अंदर से बेहद मीठा और स्वादिष्ट होगा लेकिन अगर खरबूजा हरे रंग और चिकना है तो वह फीका हो सकता है इसलिए इसे न खरीदें।

-खरबूजे (muskmelon) को ऊपर से देखने के साथ-साथ उसका निचला हिस्सा भी देखना चाहिए। खरबूजा नीचे से डार्क है तो यह मीठा है और वह प्राकृतिक रूप से पका हुआ है। यदि खरबूजे का निचला हिस्सा सामान्य है तो उसे बिल्कुल भी नहीं खरीदें। इस तरह के खरबूजे अंदर से मीठे और पके हुए तो हो सकते हैं। लेकिन ये केमिकल के इस्तेमाल से पकाए जाते हैं।

-अगर खरबूजे से तेज खुशबू आ रही है तो समझ लेना चाहिए कि खरबूजा मीठा होगा, यदि खुशबू हल्की है तो समझ लेना कि चाहिए कि कम मीठा हो सकता है। वहीं अगर ज्यादा सूंघने पर खुशबू का पता चल रहा है तो इसका है कि खरबूजा अंदर से पका हुआ है लेकिन वह मीठा नहीं होगा।

-जब खरबूजा खरीदें तो उसके वजन पर भी ध्यान दें क्योंकि मीठा और पका हुआ खरबूजा कम वजनदार होता है जबकि अधिक वजन वाले खरबूजे में ज्यादा बीज होते हैं और कम पका होता है। ध्यान रहे कि आप पिलपिला और मुलायम खरबूजा भी नहीं खरीदें क्योंकि ऐसे खरबूजे अंदर से सड़े-गले निकल सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #muskmelon #summer

RELATED ARTICLE

close button