38.7 C
Lucknow
Saturday, April 12, 2025

आज रात होगा बृहस्पति-मंगल का दुर्लभ संयोग, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा

नई दिल्ली। खगोल विज्ञान (astronomy) में रुचि रखने वालों के लिए आज (बुधवार) की रात खास होने वाली है। इस दौरान आसमान (sky) में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, 14 अगस्त की मध्य रात्रि के बाद लाल ग्रह के नाम से मशहूर मंगल और सौरमंडल (solar system) का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (गुरु) आसमान (Jupiter-Mars) में जोड़ी बनाते नजर आएंगे। भारत में यह घटना स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह तक देखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें-स्वतंत्रता दिवस पर 1037 जाबांजों को मिलेगा वीरता-सेवा पदक, जारी हुई लिस्ट

जानकारी के मुताबिक़ मंगल और बृहस्पति (Jupiter-Mars) के मिलन की इस घटना को खगोल विज्ञान में कंजंक्शन ऑफ मार्स एंड जुपिटर (Jupiter-Mars) कहा जाता है। इसके अलावा इस घटना को तकनीकी तौर पर एपल्स भी कहा जाता है। उनके मुताबिक बुधवार की मध्य रात्रि के बाद करीब एक बजे ये दोनों ग्रह जोड़ी बनाते हुए पूर्वी आसमान (sky) में उदय होंगे। इसके बाद इस जोड़ी को नंगी आंखों से या दूरबीन से देखा जा सकेगा।

धीरे-धीरे ये ग्रह (Jupiter-Mars) आगे बढ़ेंगे और स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की सुबह सूर्योदय की लालिमा तक दिखाई देंगे। इस दौरान बृहस्पति की चमक माइनस 2.2 और मंगल की चमक 0.8 मैग्नीट्यूड होगी। इस जोड़ी के पीछे वृषभ नक्षत्र होगा। (Jupiter-Mars) जोड़ी बनाने वाले इन ग्रहों में मंगल पृथ्वी से 22 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा दूर होगा जबकि बृहस्पति 80 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा दूर होगा। दूरी में इस अंतर के बावजूद पृथ्वी (Earth) से देखने पर इनका कोण ऐसा होगा कि ये जोड़ी के रूप में एक दूसरे में समाते हुए दिखाई देंगे।

आकाश में पूर्णिमा की चौड़ाई करीब 0.5 डिग्री होती है जबकि जोड़ी बनाने वाले इन ग्रहों (Jupiter-Mars) के बीच की दूरी सिर्फ 0.3 डिग्री होगी जो चंद्रमा (moon) की चौड़ाई से भी कम होगी। उन्होंने कहा कि इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखना न भूलें क्योंकि अगली बार बृहस्पति और मंगल (Jupiter-Mars) इतने करीब नौ साल बाद 1 दिसंबर 2033 को होंगे।

Tag: #nextindiatimes #Jupiter #Mars #astronomy

RELATED ARTICLE

close button