35.3 C
Lucknow
Sunday, June 22, 2025

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए डाइट में शाम‍िल करें ये 5 चीजें

हेल्थ डेस्क। बरसात के मौसम (monsoon) में कई मौसमी बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। ये बीमार‍ियां (diseases) भी उन्‍हीं काे अपनी चपेट में लेती हैं जि‍नकी इम्‍युन‍िटी कमजोर होती है। इस दौरान मौसमी फ्लू के मामले भी काफी बढ़ जाते हैं। अगर आप खुद को सेफ रखना चाहते हैं तो जरूरी है क‍ि आप अपनी डाइट (diet) में उन चीजों को शाम‍िल करें जो शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार हाें।

यह भी पढ़ें-आंखों की रोशनी तेज रखने के लिए करें ये योगासन, दवा की नहीं पड़ेगी जरूरत

आज का हमारा लेख भी इसी वि‍षय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि इस मौसम में कौन सी बीमार‍ियों (diseases) का खतरा ज्‍यादा होता है। साथ ही कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो इम्‍युन‍िटी के ल‍िए बेस्‍ट होते हैं।

-तुलसी एक आयुर्वेद‍िक जड़ी बूटी है। मॉनसून (monsoon) के दौरान मच्‍छरजन‍ित कई बीमार‍ियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इम्‍युन‍िटी का स्‍ट्रॉन्‍ग होना बेहद जरूरी होता है। इसके ल‍िए आप तुलसी का सेवन कर सकते हैं। चाहें तो इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं या फ‍िर आप इसकी पत्‍त‍ियों को डायरेकट भी चबा सकते हैं। इससे न स‍िर्फ बीमार‍ियां (diseases) दूर रहती हैं बल्‍कि शरीर की रोग प्रत‍िरोध‍क क्षमता भी मजबूत होती है।

-इस मौसम में खुद को हेल्दी रखने के ल‍िए आप सूप, हर्बल टी और काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इससे इम्यून सिस्टम को मजबूती म‍िलेगी। साथ ही गले का खराश भी ठीक होगा।

-अदरक हमारी सेहत के ल‍िए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सर्दी और जुकाम से राहत द‍िलाने में मददगार होते हैं। आप अदरक की चाय या काढ़ा पी सकते हैं। चाहें तो सब्‍ज‍ियों में मसाले के रूप में भी इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं। कई लोग इसके डायरेक्‍ट भी खाना पसंद करते हैं। कुल म‍िलाकर ये इम्‍युन‍िटी काे मजबूत बनाने का काम करती है।

-काली मिर्च की तासीर गर्म होती है। इसमें मौजूद पाइपरीन नाम का तत्व सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप इसका सेवन करती हैं तो इससे शरीर की राेग प्रत‍िरोधक क्षमता भी मजबूत‍ हाेती है।

-बार‍िश के मौसम में सीजनल फलों और सब्जियों को डाइट में जरूर शामि‍ल करना चाह‍िए। ये इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं।

Tag: #nextindiatimes #health #Monsoon #diseases

RELATED ARTICLE

close button