38.6 C
Lucknow
Wednesday, April 16, 2025

खाली पेट चाय या कॉफी पीने वाले हो जाएं सावधान, हो जाएगा तगड़ा नुकसान

हेल्थ डेस्क। अधिकतर लोग उठते ही चाय या कॉफी (tea or coffee) पीना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट चाय-कॉफी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है? ये न सिर्फ पाचन तंत्र (digestive system) को कमजोर कर सकती है बल्कि हार्ट और मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डाल सकती है। अगर आप दिन की सही शुरुआत करना चाहते हैं तो हेल्दी ड्रिंक्स (healthy drinks) को अपनाएं और खुद को फिट रखें।

यह भी पढ़ें-सुबह-दोपहर-शाम; जानिए क‍िस टाइम पीनी चाह‍िए चाय-कॉफी?

खाली पेट चाय या कॉफी (tea or coffee) आपकी आंतों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इससे पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ जाता है। यह एसिडिटी,गैस्ट्राइटिस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है। पेट में अल्सर भी हो सकता है। सिर्फ इतना ही, यह आपके शरीर की पोषक तत्वों को सोखने की क्षमता को भी कम कर सकता हऐ। इससे आपको मालन्यूट्रिशन की शिकायत हो सकती है।

इससे आयरन, जिंक, मैग्नीशियम जैसे तत्व शरीर को नहीं मिल पाते हैं। चाय और कॉफ़ी (tea or coffee) में मौजूद टैनिन तो आयरन का दुश्मन है। इसकी कमी से कई तरह की दिक्कत जन्म ले सकती है। खाली पेट कैफीन का सेवन कुछ लोगों में माइग्रेन ट्रिगर कर सकता है। अगर आपको माइग्रेन की दिक्कत है, तो सुबह खाली पेट चाय या कॉफी (tea or coffee) पीने की आदत को बदलना होगा।

एक्सपर्ट बताते हैं कि दिन की शुरुआत आपको मुट्ठी भर नट्स और सीड्स से करनी चाहिए। बादाम की कुरकुराहट, अखरोट का पोषण और सूरजमुखी के बीजों का बढ़िया स्वाद लेकर आप दिन की एक शानदार शुरुआत कर सकते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं।

Tag: #nextindiatimes #teaorcoffee #health

RELATED ARTICLE

close button