34 C
Lucknow
Saturday, April 4, 2026

ये सुपरस्टार पर्दे पर 5 बार बना राम और 5 बार रावण, पोता भी चला था दादा की राह

एंटरटेनमेंट डेस्क। इन दिनों नितेश तिवारी की आने वाली रामायण को लेकर चर्चा है, जिसमें रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं लेकिन इसी बीच ऐसी कहानी सामने आई है जो इस नई फिल्म से भी ज्यादा दिलचस्प है। ये कहानी ऐसे सुपरस्टार की है, जिसके दादा ने रामायण में ऐसा इतिहास रचा था जिसे आज भी याद किया जाता है और बाद में पोते ने भी उसी राह पर चलकर अपनी अलग पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें-रामायण की शूटिंग के लिए 9-9 घंटे भूखे रहते थे हनुमान, लंबी पूंछ के लिए थी खास व्यवस्था

हम जिन दिग्गज अभिनेता की बात कर रहे हैं, वह जूनियर एनटीआर के दादाजी और 60-70 के दशक के Superstar नंदामुरी तारक रामाराव हैं। एनटीआर ने बतौर एक्टर, डायरेक्टर, राइटर और एडिटर का काम किया है। एनटीआर ने अपने फिल्मी करियर में कई पौराणिक फिल्में की हैं। उन्होंने पर्दे पर भगवान राम से लेकर भगवान कृष्ण तक की भूमिका अदा की है।

एनटीआर ने अपने लंबे करियर में कम से कम पांच बार राम और रावण के रोल निभाए। उन्होंने लव कुश, श्री कृष्ण साहित्य, श्री राम पट्टाभिषेकम जैसी फिल्मों में राम का किरदार निभाया, जबकि भूकैलास और सीता राम कल्याणम जैसी फिल्मों में रावण के रूप में भी नजर आए। उनकी यही खासियत उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है।

एनटीआर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उनके पोते जूनियर एनटीआर ने बहुत छोटी उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने दादा की फिल्म ब्रह्मर्षि विश्वामित्र में एक बच्चे के रूप में काम किया था।इसके बाद साल 1997 में आई फिल्म बाल रामायणम में उन्होंने भगवान राम का रोल निभाया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। खास बात ये थी कि इस फिल्म में सभी कलाकार बच्चे थे, जो इसे और भी खास बनाता है।

Tag: #nextindiatimes #Ramayana #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button