स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट में कुछ खिलाड़ी अपने खेल से याद किए जाते हैं तो कुछ अपनी जिंदगी की दुख भरी कहानी के लिए याद किए जाते हैं। जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज हेनरी ओलंगा दोनों वजहों से चर्चा में रहे। वह ऐसे गेंदबाज थे, जिनकी बाउंसर ने खुद सचिन तेंदुलकर को भी परेशान कर दिया था।
यह भी पढ़ें-टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति ने रचाई दूसरी शादी, इस एक्ट्रेस का थामा हाथ
आज वही cricketer ऑस्ट्रेलिया में छोटे बार, क्रूज शिप और स्कूलों में गाना गाकर अपना गुजारा कर रहा है। हेनरी ओलंगा को हमेशा से संगीत का शौक रहा। क्रिकेट करियर के दौरान भी वह गाने लिखते और गुनगुनाते थे। साल 2001 में उन्होंने एक गाना ‘Our Zimbabwe’ रिलीज किया था। यह गाना उस दौर में आया, जब जिम्बाब्वे में राजनीतिक हिंसा चरम पर थी और रॉबर्ट मुगाबे की सरकार पर कई गंभीर आरोप लग रहे थे। इस गाने में देश के लिए दर्द और उम्मीद दोनों झलकती थी।

साल 2003 वर्ल्ड कप के दौरान ओलंगा और एंडी फ्लावर ने काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरने का फैसला किया। यह विरोध देश में लोकतंत्र की हालत को लेकर था। हालांकि इस कदम की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी। ओलंगा को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं, टीम बस से उतार दिया गया और उन्हें जिम्बाब्वे छोड़ना पड़ा। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया में जाकर रहने लगे थे।
क्रिकेट से दूर होने के बाद ओलंगा ने कई छोटी-मोटी नौकरियां कीं। पिछले करीब दस सालों से वह सिंगिंग के जरिए जिंदगी चला रहे हैं। वह क्रूज शिप, छोटे गांवों, स्कूलों और बार में गाना गाते हैं, भले ही वहां गिनती के लोग ही क्यों न हों। खुद ओलंगा मानते हैं कि यह किसी सिंगर के करियर का शिखर नहीं है, लेकिन यही उनकी हकीकत है।
Tag: #nextindiatimes #cricketer #Sports




