26 C
Lucknow
Wednesday, April 8, 2026

Honda की इस कार पर मिल रहा 1.80 लाख का डिस्काउंट, लग्जरी फीचर्स से है लैस

ऑटो डेस्क। Honda Cars India की घरेलू बाजार में बिक्री में थोड़ी गिरावट आई है। इसे देखते हुए कंपनी ने अप्रैल 2026 में अपनी लोकप्रिय कारों पर बेहतर डिस्काउंट या छूट देने का फैसला किया है। डिस्काउंच वाली कारों की लिस्ट में Honda City भी शामिल है जिस पर कंपनी ग्राहकों को काफी अच्छा फायदा दे रही है।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च, मिला बिलकुल नया रंगरूप

इस महीने होंडा सिटी पर जबरदस्त फायदे मिल रहे हैं। आप इस कार को 1,80,000 तक की बड़ी छूट के साथ खरीद सकते हैं। यह भारी डिस्काउंट कंपनी के पुराने बचे हुए स्टॉक (MY2025) पर दिया जा रहा है। अगर आप सा 2026 का नया मॉडल खरीदते हैं तो उस पर 35,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।कंपनी इस सेडान के किसी भी वेरिएंट की खरीद पर 7 साल की एक्सीडेंट वारंटी भी ऑफर कर रही है।

इस कार का डिजाइन काफी मॉडर्न है। इसमें नई ग्रिल, LED हेडलाइट्स, Z-शेप वाल टेललाइट्स और स्पोर्टी बंपर दिए गए हैं। इसकी लंबाई 4583mm और व्हीलबेस 2600mm है जिससे यह काफी मजबूत और शानदार दिखती है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम है जिसमें वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा मिलती है।

इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया जो 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ काम करता है। यह सेटअप 126ps की पावर और 253nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें लगा e-CVT ट्रांसमिशन गाड़ी चलाने के अनुभव को बहुत स्मूद बनाता है। इसका माइलेज 27.13kmpl से 27.26kmpl (ARAI) है जो शहर और हाईवे दोनों जगह के लिए अच्छा है। इसकी फ्यूल टैंक की क्षमता 40 लीटर है। Honda City Hybrid (e:HEV) एक प्रीमियम सेडार कार है। भारत में इसके ZX वेरिएंट की कीमत लगभग 19.99 लाख (एक्स-शोरूम) से 20.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Tag: #nextindiatimes #Honda #HondaCarsIndia

RELATED ARTICLE

close button