29.9 C
Lucknow
Friday, July 18, 2025

ये एक्ट्रेस थी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, करिश्मा कपूर से था कनेक्शन!

एंटरटेनमेंट डेस्क। करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का “लोलो” नाम, उनकी मां बबीता कपूर द्वारा उन्हें दिया गया था। यह नाम प्रसिद्ध इतालवी अभिनेत्री जीना लोलोब्रिगिडा (Gina Lollobrigida) से प्रेरित था। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कही जाने वालीं मशहूर इतालवी एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा का निधन 95 साल की उम्र में साल 2023 में हो गया था।

यह भी पढ़ें-…तो इस वजह से करीना कपूर और करिश्मा का नाम पड़ा ‘बेबो’ और ‘लोलो’

जीना लोलोब्रिगिडा (Gina Lollobrigida) को दुनिया की सबसे मशहूर महिला का टैग मिला था और उन्हें 20वीं सदी की मोना लिसा भी माना जाता था। Gina Lollobrigida उन आखिरी पांच इंटरनैशनल एक्टर्स की लिस्ट में शामिल थीं, जो हॉलीवुड (Hollywood) सिनेमा की गोल्डन एज का हिस्सा रहे। वह 50 और 60 के दशक में यूरोपीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक रहीं। जीना लोलोब्रिगिडा का फिल्मी दुनिया से दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं था, बावजूद इसके वह दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं।

जीना लोलोब्रिगिडा (Gina Lollobrigida) के मम्मी-पापा का फर्नीचर का काम था। लेकिन जीना लोलोब्रिगिडा ने परिवार के बिजनस से जुड़ने के बजाय शोबिज की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लेना शुरू किया। इसके साथ ही जीना लोलोब्रिगिडा इतालवी फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार निभाने लगीं।

जीना लोलोब्रिगिडा (Gina Lollobrigida) हॉलीवुड स्टार रॉक हडसन के साथ फिल्म Come September समेत Black Eagle, Mad About Opera, ‘अलार्म बेल्स’, ‘ए टेल ऑफ फाइव सिटीज’ समेत ढेरों फिल्में कीं। ‘कम सप्टेंबर’ को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी दिया गया था। लेकिन बाद में जीना लोलोब्रिगिडा का करियर ढलान पर जाने लगा। तब वह फोटो जर्नलिस्ट बन गईं और इसमें भी खूब नाम कमाया।

Tag: #nextindiatimes #GinaLollobrigida #Hollywood

RELATED ARTICLE

close button