हेल्थ डेस्क। Hemoglobin हमारे शरीर का एक बेहद अहम प्रोटीन है, जो फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाता है। अगर इसकी कमी हो जाए तो शरीर में एनीमिया, कमजोरी, चक्कर आना, थकान और इम्युनिटी कमजोर होने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें-आंखों में दिखता है हाई ब्लड प्रेशर का संकेत, ऐसे करें पहचान
हीमोग्लोबिन को नेचुरली बढ़ाने के लिए हमें ऐसे आहार की जरूरत होती है जिनमें आयरन, फोलेट, विटामिन-सी और विटामिन-बी12 जैसे पोषक तत्व मौजूद हों। वेजिटेरियन लोग भी आसानी से अपने खाने में कुछ खास फूड्स को शामिल करके हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ा सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक सबसे अधिक पोषण देने वाली सब्जी है। इसमें आयरन, फोलेट और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पालक खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण तेजी से होता है। इसे आप सूप, सब्जी, पराठे या स्मूदी के रूप में ले सकते हैं।

चुकंदर को खून बढ़ाने वाली सब्जी कहा जाता है। इसमें नाइट्रेट्स, फोलेट और आयरन मौजूद होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं। चुकंदर का सलाद या जूस पीने से हीमोग्लोबिन लेवल में तेजी से सुधार आता है।
अनार को प्राकृतिक “ब्लड बूस्टर” माना जाता है। इसमें आयरन, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। अनार खाने या इसका जूस पीने से खून की कमी दूर होती है और शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है।
वेजिटेरियन के लिए प्रोटीन और आयरन का बेहतरीन स्रोत दालें और राजमा हैं। मसूर, मूंग, चना और राजमा में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में सहायक है। इन्हें डेली आहार में शामिल करने से खून की कमी पूरी होती है और साथ ही फाइबर व प्रोटीन भी मिलता है।
Tag: #nextindiatimes #Health #Hemoglobin




