31.9 C
Lucknow
Thursday, August 21, 2025

ये टीवी एक्टर्स कमाई में अपनी पत्नियों से हैं काफी पीछे, लिस्ट में हैं कई चौंकाने वाले नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी के कई ऐसे कपल्स हैं जिनमें पत्नियां ज्यादा कमाती हैं और पति कम कमाते हैं। जिसकी वजह से लोग कई बार कपल के बीच फूट डालने की कोशिश करते हैं मगर ये कपल्स एक-दूसरे से इतना प्यार करते हैं कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। आइए आपको टीवी के ऐसे ही पतियों (TV actor) के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें-यूं ही सैफ अली खान को नहीं कहा जाता ‘नवाब’, जानें कितनी है इनकी संपत्ति?

हर्ष लिम्बाचिया:

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया साथ में कई शो होस्ट करते हुए नजर आते हैं। भारती को अगर किसी शो के लिए 10 लाख मिलते हैं तो हर्ष को उसके लिए 1.5 लाख मिलते हैं। TV actor हर्ष की नेटवर्थ की बात करें तो वो भारती सिंह से बहुत कम है।

अभिनव शुक्ला:

रुबीना दिलैक और TV actor अभिनव शुक्ला टीवी के पावर कपल्स में से एक हैं। रुबीना की फीस की तुलना में अभिनव को कम पैसे मिलते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनव की नेटवर्थ 24 करोड़ है; जो रुबीना की तुलना में कम है।

रॉकी जायसवाल:

हिना खान और रॉकी जायसवाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। रॉकी ने एक इंटरव्यू में कहा- मैं हिना जितना नहीं कमा रहा हूं। मुझे पता है कि अगर मैं हिना खान के साथ कहीं जाऊंगा, तो उनका रिप्रेजेंटेशन और लोगों का रिएक्शन हर तरह से ज़्यादा होगा।

विवेक दहिया:

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। वो ओटीटी पर भी अपनी धाक जमा चुकी हैं। दिव्यांका की तुलना में उनके पति विवेक दहिया की फैन फॉलोइंग काफी कम है। जब दोनों की फीस की बात आती है तो विवेक दिव्यांका से कम कमाते हैं। विवेक की नेटवर्थ 10-11 करोड़ है वहीं दिव्यांका त्रिपाठी की नेटवर्थ 40 करोड़ है।

Tag: #nextindiatimes #TVactor #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button