एंटरटेनमेंट डेस्क। इस वक्त दुनिया भर की नजरें Iran-Israel war पर टिकी हुई है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं आखिर इन दोनों देशों के बीच की दुश्मनी बढ़ी कैसे और पूरी दुनिया पर इसका इतना फर्क क्यों पड़ रहा है तो ऐसी कई फिल्में और सीरीज हैं जिनमें इस झगड़े की झलक दिखाई गई है।
यह भी पढ़ें-टॉम क्रूज का असली नाम जानते हैं आप? ये हैं अब तक के उनके खतरनाक स्टंट्स
तेहरान:
यह Emmy विनिंग थ्रिलर सीरीज अपनी एक्शन से भरपूर दमदार कहानी और असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित जियोपॉलिटिकल लड़ाई को सही तरीके से दिखाती है। हिब्रू, फारसी और इंग्लिश में डायलॉग वाली यह सीरीज ईरानी यहूदी मूल की एक इजराइली मोसाद एजेंट को फॉलो करती है जो ईरान की राजधानी तेहरान में अपने पहले मिशन पर है, जो उसका जन्म स्थान भी है।
फौदा:
फौदा नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक दिलचस्प और जबरदस्त इजराइली एक्शन थ्रिलर है, जिसमें बारीक परफॉर्मेंस, रियलिस्टिक एक्शन और जबरदस्त ड्रामा है। यह मिस्टा’ अर्विम यूनिट के कमांडर डोरोन और उनकी टीम की कहानी बताती है; पहले सीजन में वे द पैंथर के नाम से जाने जाने वाले हमास के कट्टर आतंकवादी का पीछा करते हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

रेड अलर्ट:
रेड अलर्ट एक इंटेंस, इमोशनल और रॉ 4-एपिसोड का ड्रामा है, जो 7 अक्टूबर, 2023 को इजराइल में हुए हमलों की भयानक घटनाओं पर आधारित है।
द स्पाई:
द स्पाई सच्ची घटनाओं पर आधारित एक दिलचस्प, 6-एपिसोड की मिनीसीरीज है। स्पाई थ्रिलर और कैरेक्टर-ड्रिवन कहानियों के फैन्स इसे जरूर देखें।
वन विश फॉर ईरान, लव इसराइल:
फिल्म में आम इजराइली और फिलिस्तीनी शांति और दोस्ती के संदेश शेयर करते हुए दिखाए गए हैं, जो यह याद दिलाता है कि दोनों तरफ के लोग प्यार और समझ चाहते हैं।
Tag: #nextindiatimes #IranIsraelwar #Hollywood




