नई दिल्ली। क्रिकेट और राजनीति का वैसे तो आपस में कोई संबंध नहीं है लेकिन भारत में इन दोनों क्षेत्रों का कहीं ना कहीं जुड़ाव है। दरअसल भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों (cricketers) की पत्नियों का राजनीति में अच्छा खासा करियर है। उन्होंने अपने दम पर सम्मान और पहचान बनाई है।
यह भी पढ़ें-रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने ऐसे की राजनीति में शुरुआत, अब बनीं गुजरात सरकार में मंत्री
पूनम आजाद:
भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य कीर्ति आजाद ने भाजपा से संसद के रूप में अपने राजनीतिक करियर में काफी सफलता पाई है। उनकी पत्नी पूनम आजाद का भी एक शानदार राजनीतिक करियर रहा है। उन्होंने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत भाजपा से की थी और बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं।
नवजोत कौर सिद्धू:
भारत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक नवजोत सिंह सिद्धू ने संन्यास लेने के बाद राजनीति में कदम रखा था। उनकी पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू एक डॉक्टर हैं। पहले वे भारतीय जनता पार्टी में थी और उसके बाद कांग्रेस में शामिल हुईं। नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब में विधानसभा सदस्य के रूप में काम किया।

रिवाबा जडेजा:
भारत के सबसे शानदार ऑलराउंडरों में से एक रविंद्र जडेजा को अक्सर अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के राजनीतिक सफर में उनका समर्थन करते हुए देखा गया है। भारतीय जनता पार्टी की रिवाबा गुजरात के जामनगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में चुनी गई हैं।
प्रिया सरोज:
आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह की प्रिया सरोज से सगाई हो चुकी है। प्रिया सरोज ने 2024 में उत्तर प्रदेश के मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीत कर सुर्खियां बटोरी थीं। रिंकू के व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल की वजह से उनकी शादी अभी स्थगित हो चुकी है।
Tag: #nextindiatimes #cricketers #INDIANPOLITICS