27 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

किसी आलीशान महल से कम नहीं हैं इन क्रिकेटर्स का बंगला, देखें लिस्ट में कौंन-कौंन

मुंबई। इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे कई cricketers रहे हैं जो अपने खेल के साथ ही अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी खूब चर्चा में हैं। क्रिकेट के मैदान पर जितना आलीशान इन क्रिकेटर्स का सफर रहा है उतने ही भव्य इनके बंगले भी हैं। यहां हम उन क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका बंगला किसी आलीशान महल से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें-‘चलो आइसक्रीम खाने…’, रोहित शर्मा ने कुछ ऐसे किया था रितिका को प्रपोज

सौरव गांगुली लग्जरी लाइफस्टाइल के मालिक हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में उनका एक आलीशान बंगला है। उनके घर का इंटीरियर बेहद खूबसूरत और राजशाही महल जैसा है। उनके पैतृक घर की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये हैं, जिसमें 48 कमरे हैं।

सुनील गावस्कर मुंबई के रहने वाले हैं, लेकिन वो गोवा में रहते हैं। गोवा में एक आलीशान हवेली में गावस्कर रहते हैं, जिसका नाम इस्प्रावा विला है। इस विला की कीमत लगभग ₹20 करोड़ रुपये बताई जाती है।

पंजाब के अमृतसर शहर में नवजोत सिंह सिद्धू का आलीशन आशियाना है। सिद्धू का ये बांग्ला 25 करोड़ रुपये की लागत से साल 2014 में बनना शुरू हुआ था और तीन साल बाद साल 2017 में जाकर कम्पलीट हो पाया था।

झारखंड के रांची शहर में महेंद्र सिंह धोनी का फार्महाउस है, जिसका नाम ‘कैलाशपति’ है। धोनी का ये फार्महाउस सात एकड़ में फैला है, जिसमें स्वीमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। धोनी के इस फार्महाउस की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जाती है।

गुजरात के जामनगर में रवींद्र जडेजा का आलीशान बंगला है, जो किसी शाही महल से कम नहीं है। जिसमें विशाल दरवाजे और पुराने कीमती फर्नीचर और झूमर हैं। जडेजा के इस बंगले की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Tag: #nextindiatimes #cricketers #Sports #Cricket

RELATED ARTICLE

close button