लाइफस्टाइल डेस्क। बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतें कई बीमारियों को जन्म देती हैं। इन्हीं में से एक समस्या है kidney stone, जिसे पथरी भी कहा जाता है। आजकल यह समस्या सबसे ज्यादा 20 से 50 वर्ष की उम्र के लोगों में देखी जा रही है। किडनी स्टोन कोई अचानक होने वाली बीमारी नहीं है, बल्कि यह गलत आदतों का नतीजा होती है।
यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?
किडनी स्टोन तब होता है जब शरीर में मौजूद मिनरल्स और सॉल्ट्स का संतुलन बिगड़ जाता है। पर्याप्त पानी न पीने की वजह से ये तत्व यूरिन के जरिए बाहर नहीं निकल पाते और धीरे-धीरे गुर्दे के अंदर छोटे-छोटे क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं। समय के साथ ये क्रिस्टल आपस में जुड़कर सख्त पथरी बन जाते हैं। यह पथरी किडनी में ही नहीं रुकती, बल्कि यूरेटर में फंसकर पूरे यूरिन सिस्टम को प्रभावित कर सकती है।

किडनी स्टोन के मुख्य लक्षण:
कमर या पेट में दर्द
यूरिन में खून आना
मतली और उल्टी
यूरिन से बदबू आना
बुखार और ठंड लगना
बार-बार यूरिन आना
कम यूरिन आना
यूरिन आते समय दर्द होना
किडनी स्टोन का बाहर निकलना काफी दर्दनाक हो सकता है। इसे निकालने के लिए सिर्फ दवाइयां लेना और खूब पानी पीना ही काफी नहीं होता है। यह समस्या यूरिन बनाने वाले अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कुछ मामलों में, सर्जरी की भी सहारा लेना पड़ सकता है। अगर आपको भी पथरी की समस्या है, तो डॉक्टर से जल्द संपर्क करें। इसके अलावा खूब पानी पिएं, वजन कंट्रोल रखें और चीनी और सोडियम की ज्यादा मात्रा में खाने से बचें। सही खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर किडनी स्टोन के खतरा कम कर सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #kidneystone #Lifestyle




