25.7 C
Lucknow
Friday, July 18, 2025

ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले शरीर में दिखते हैं ये 6 संकेत, तत्काल करें ये काम

हेल्थ डेस्क। ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) एक जानलेवा कंडीशन हो सकती है, अगर वक्त पर इलाज न मिले। इलाज में देर होने की वजह से गंभीर ब्रेन डैमेज (brain damage) का भी खतरा रहता है, जिसके कारण कोमा या पैरालिसिस (paralysis) जैसी स्थिति हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि स्ट्रोक का जल्दी से जल्दी पता लगाएं।

यह भी पढ़ें-हार्ट अटैक से 48 घंटे पहले दिखने लगते है ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) अचानक आ सकता है। यानी यह बिना किसी वॉर्निंग के आपको अपना शिकार बना सकता है। लेकिन कई बार स्ट्रोक से पहले शरीर आपको कुछ संकेत (Symptoms of Brain Stroke) देने लगता है। इन लक्षणों को अगर समय रहते पहचान लिया जाए, तो समय पर इलाज करवाने से जान बचाई जा सकती है। आइए जानते हैं ब्रेन स्ट्रोक से पहले शरीर में दिखाई देने वाले 6 संकेतों के बारे में।

स्ट्रोक से पहले कई लोगों को अचानक तेज सिरदर्द होने लगता है जो सामान्य दर्द से अलग होता है। यह दर्द बहुत तेज होता है और बिना किसी वजह के अचानक शुरू होता है। अगर आपको भी बिना किसी कारण के तेज सिरदर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। स्ट्रोक का एक अहम संकेत शरीर के एक तरफ (चेहरे, बाजू या पैर) में अचानक कमजोरी या सुन्नता महसूस होना है। मरीज को मुस्कुराने, हाथ उठाने या चलने में दिक्कत हो सकती है। अगर चेहरे का एक हिस्सा लटक जाए या हाथ-पैर में ज्यादा कमजोरी लगे, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है।

कुछ लोगों को स्ट्रोक (Brain Stroke) से पहले बोलने या दूसरों की बात समझने में दिक्कत होती है। वे साफ बोल नहीं पाते, शब्दों को गलत तरीके से बोलने लगते हैं या बिल्कुल नहीं बोल पाते। अगर व्यक्ति को अचानक से बात करने में तकलीफ होने लग जाए तो यह एक गंभीर चेतावनी हो सकती है।

अचानक चक्कर आना, चलने में लड़खड़ाहट या बैलेंस बनाए रखने में कठिनाई भी स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। कुछ मरीजों को लगता है कि कमरा घूम रहा है या वे अचानक गिर सकते हैं। यह लक्षण अक्सर इग्नोर कर दिया जाता है लेकिन यह दिमाग में ब्लड फ्लो की कमी का संकेत हो सकता है। कुछ मामलों में स्ट्रोक से पहले व्यक्ति को भ्रम होने लगता है या वह सामान्य चीजें भूल जाता है।

Tag: #nextindiatimes #health #BrainStroke

RELATED ARTICLE

close button