मेष:मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन का पहला भाग जहां आपको भावुक बनाए रखेगा वहीं दिन के दूसरे भाग में आप काफी व्यवहारिक बने रहेंगे। आप रिश्तों के साथ कार्यक्षेत्र में भी संतुलन बनाए रख पाने में सफल रहेंगे। आपको आज आर्थिक प्रयास में परिश्रम से बढ़कर लाभ मिलेगा। करियर कारोबार में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और आप अपने काम से मानसिक संतुष्टि पाएंगे। आज आप भविष्य के लिए कुछ बचत योजनाओं में भी निवेश कर सकते हैं।
वृषभ :वृषभ राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आज दिन के दूसरे भाग से अपने अंदर विशेष रूप से सकारात्मक भाव महसूस होगा। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में आज आपका काम बनेगा साथ ही आपके प्रभाव में भी आज वृद्धि होगी। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी दिन अनुकूल है। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपका समय मौज मस्ती में बीतेगा। छात्र आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
मिथुन :मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज रोमांच और प्रेम से भरपूर रहेगा। आपको आज नौकरी में चली आ रही किसी समस्या से मुक्ति मिलेगी। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा साथ ही अगर आपके बीच किसी प्रकार का मतभेद चल रहा था तो आज वह भी दूर हो सकता है।
कर्क :कर्क राशि के सितारे कहते हैं कि यदि आप आज अपने व्यापार में कोई डील फाइनल करते हैं तो भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन आपको इसे अपनी बुद्धि और विवेक से ही फाइनल करना होगा। अगर आप किसी के बहकावे में आकर ऐसा करते हैं तो इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कककक लोगों को आज अपने पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो उनके बीच बड़ा टकराव हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे।
सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।
कन्या:कन्या राशि के लोगों को आज सेहत के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। साथ ही आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी सजग रहने की सलाह सितारे दे रहे हैं। कुछ अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च आज आपको परेशान कर सकते हैं। वैसे दिन के दूसरे भाग से आपकी स्थिति में थोड़ी बेहतरी आएगी। नौकरी में आपको आज रुचि के अनुसार काम करने का मौका मिलेगा। पढ़ाई लिखाई में छात्रों की रुचि बढेगी।
तुला:तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मान मिलता नजर आ रहा है। अगर आप आज कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को आज अपना पैसा दोगुना होकर वापस मिलेगा। बच्चे ऊर्जा से भरे रहेंगे और पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देंगे। व्यापार में अगर कोई निर्णय लेना है तो बहुत सोच-विचार कर लें तभी सफल हो पाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य से बहस करने से बचना होगा। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा लेकिन आपको इसे हासिल करने के लिए परिश्रम भी खूब करना होगा। नौकरी में आज आप अपनी कार्यकुशलता और वाणी की मधुरता से किसी बड़ी समस्या का समाधान ढूंढ पाने में सफल रहेंगे। अधिकारी वर्ग से आपको आज सहयोग मिलेगा। पैतृक पक्ष से भी आपको आज फायदा हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।
मकर :मकर राशि वालों को आज ससुराल पक्ष से धन मिलने के योग बन रहे हैं। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने काम पर ध्यान देना होगा अन्यथा अधिकारी प्रमोशन में बाधा डाल सकते हैं। अगर आपका कोई कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है तो आज उस मामले में आपको जीत मिल सकती है। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें, अन्यथा वह संपत्ति भविष्य में आपके लिए हानिकारक साबित होगी।
कुंभ :कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और प्रयास से बढ़कर लाभ पाएंगे। नौकरी में आप सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। टीम वर्क से काम करने से आपको पूरी सफलता मिलेगी। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। रिश्तों में आपसी सहयोग और तालमेल बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से सितारे बताते हैं कि आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है।
मीन:मीन राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपकी राशि से आज तीसरे भाव में गुरु के साथ चंद्रमा की युति बनने से आपको आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। आपको आज निवेश के द्वारा भी लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी के काम और गृह निर्माण से संबंधित काम से जुड़े जातक आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी आज आपको लाभ मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)