लाइफस्टाइल डेस्क। शरीर को सेहतमंद और तंदरुस्त रखने के लिए कई सारे Vitamins और मिनरल्स की जरूरत होती है, जिसे हम अपनी डाइट से पूरा करते हैं लेकिन क्या आपको पता है ऐसे कौन-कौन से विटामिन्स हैं जिनके बिना शरीर कई महत्वपूर्ण फंक्शंस नहीं कर सकता। आइए जानते हैं उन 5 जरूरी विटामिन्स के ओवरडोज से होने वाले नुकसानों के बारे में।
यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?
आयरन: इम्युन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। यह कई सारे एंजाइम्स एक प्रमुख तत्व है और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।इसके प्रमुख स्रोतों में शामिल है ऑयस्टर, दालें, बीन्स और काजू। इसके ओवरडोज से कब्ज की समस्या हो सकती है और कई अंगों के डैमेज का खतरा बढ़ जाता है।
जिंक: यह भी शरीर के इम्युन सिस्टम के लिए बेहद जरूरी है और कई सारे एंजाइम्स का अहम हिस्सा भी। दूध, बेक्ड बीन्स और काबुली चना इसके प्रमुख स्रोत हैं।शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाने से कॉपर की कमी हो सकती है।

विटामिन ए: हेल्दी स्किन, आंखों और म्युकस मेंब्रेन के लिए बेहद जरूरी विटामिन हैं। गाजर, कद्दू, पालक, शकरकंद और कॉड लिवर ऑयल विटामिन ए के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इसकी ज्यादा मात्रा स्किन और हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
विटामिन सी:कनेक्टिव टिशूज, हड्डियों, टेंडन और लिगामेंट्स के लिए विटामिन-सी बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। संतरा, ग्रेपफ्रूट और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों और ब्रोकली व टमाटर जैसी सब्जियों में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है। इसकी मात्रा बढ़ने से कैल्शियम ऑक्सीलेट किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है।
कैल्शियम: इसकी मात्रा ज्यादा हो जाने की स्थिति में किडनी सही तरीके से काम नहीं करती और कई सारे मिनरल्स को अब्जॉर्ब करने में परेशानी हो सकती है।
Tag: #nextindiatimes #Vitamins #Health




