30 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

दिल के लिए जहर हैं किचन में मौजूद ये 4 सफेद चीजें, तुरंत बाहर निकाल फेंके

लाइफस्टाइल डेस्क। दिल (Heart) से जुड़ी बीमारियों के मामले आजकल तेजी से बढ़ने लगे हैं। बुढ़ापे में होने वाली यह बीमारी अब युवाओं को भी अपना शिकार बना रही है। ऐसे में जरूरी है कि सेहतमंद रहने के लिए अपने दिल का खास ख्याल रखा जाए। बता दें कि हमारे किचन में कुछ ऐसी सफेद चीजें हैं, जो असल में सेहत के लिए हानिकारक हैं।

यह भी पढ़ें-हार्ट अटैक से 48 घंटे पहले दिखने लगते है ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

-सफेद चीनी सुक्रोज से बनी होती है और यह खाली कैलोरी का सबसे कॉमन सोर्स है। डॉक्टर ने बताया कि यह लगभग हर रसोई में पाई जाती है लेकिन असल में यह हमारे स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से फायदेमंद नहीं है। इससे इंसुलिन लेवल बढ़ता है और आंतों के असंतुलन को बढ़ाता है।

-रिफाइंड सफेद आटा या मैदा कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसमें साबुत गेहूं के रेशे की कमी होती है और इसमें कोई पोषण मूल्य नहीं होता है। मैदा शरीर में चीनी की तरह असर करती है।

-हमारे रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सफेद चीज में नमक टॉप पर है। दुनिया भर में यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह सेहत के लिहाज से अच्छा विकल्प नहीं है। डॉक्टर बताते हैं कि सफेद नमक से खनिज निकाल दिए जाते हैं और इसमें ऐसे केमिकल मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। हालांकि, इसे पूरी तरह से डाइट में बाहर करना भी हानिकारक हो सकता है। इसलिए इसके सीमित मात्रा में ही खाएं।

-सफेद रिफाइंड तेल केमिकली निकाले जाते हैं और इन्हें खाने से शरीर में बहुत ज्यादा सूजन पैदा होती है। ऐसे में डॉक्टर ने सेहत को दुरुस्त बनाने के लिए इसे तुरंत डाइट में बाहर करने की सलाह दी।

Tag: #nextindiatimes #Heart #Lifestyle #Heart

RELATED ARTICLE

close button