36 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026

आशा भोसले के जिस गाने को किया गया था बैन, उसी ने दिलाया उन्हें अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय सिनेमा को 12000 से ज्यादा गाने देने वाली आशा भोसले (Asha Bhosle) आज हमारे बीच में नहीं रही। लेकिन उनकी मधुर आवाज ने कई गीतों को अमर कर दिया है और कई गाने तो आज भी सदाबहार हैं। आशा भोसले ने कई बोल्ड और वेस्टर्न कल्चर से प्रेरित संगीत के साथ भी गाने गाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है लेकिन क्या आप जानते हैं उनका एक सबसे बड़ा सुपरहिट गाना पहले बैन कर दिया गया था?

यह भी पढ़ें-भागकर की शादी, घरेलू हिंसा की हुईं शिकार; पढ़ें आशा भोसले की अनसुनी कहानी

70 के दशक में देव आनंद की फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में एक के बाद एक, कई बेहतरीन गाने थे। इन्हीं में से एक गाना था ‘दम मारो दम…’, जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था और बाद में जिस पर बैन लगा दिया गया था।

1971 की फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का गाना ‘दम मारो दम’ इतिहास बन गया। आर.डी. बर्मन (R D Burman) के संगीत और आशा ताई की आवाज ने इसे रातों-रात मशहूर कर दिया। हालांकि, जिस तरह से इस गाने में जीनत अमान (Zeenat Aman) को हिप्पी कल्चर अपनाते हुए और नशे में दिखाया गया था, उससे एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। लोगों ने इस गाने पर नशीले पदार्थों के सेवन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, और इसे रेडियो और टीवी पर बैन कर दिया गया।

दिलचस्प बात यह है कि विवादों के बावजूद गाने की लोकप्रियता कम नहीं हुई। लोगों ने इसे इतना पसंद किया कि आशा भोसले को इसी गीत के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड मिला। आज भी ‘दम मारो दम’ भारतीय फिल्म संगीत के सबसे आइकॉनिक गानों में गिना जाता है।

Tag: #nextindiatimes #AshaBhosle #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button